बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़े, शादी किसी और से प्यार मुझसे, मामला पहुंचा थाने

बीच सड़क पर देवर-भाभी आपस में भिड़े, शादी किसी और से प्यार मुझसे, मामला पहुंचा थाने 


बीच सड़क पर इस तरह के हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर, वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले गई।यह मामला बिहार के पटना जंक्शन गोलंबर के पास बीच सड़क पर हुआ। पुलिस की टीम से देवर और भाभी से पूछताछ की गई. दोनों से ही सड़क पर इस तरह के मारपीट का कारण पूछा गया. भाभी ने देवर पर आरोप लगाया कि उसकी पति के मौत के बाद देवर के साथ शादी करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ससुराल में मिल रही काफी तरह की प्रताड़ना के बाद वो मायके चली गई. जब कुछ समय बाद वापस लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया. भाभी ने कहा कि मुझसे इश्क करके शादी किसी और से करने की तैयारी देवर कर रहा है।  

भाभी रागनी कुमारी का कहना है कि साल 2017 में हुई नालंदा के रहने वाले दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी. शादी के तीन साल बाद 2020 में पति की मौत हो गई. पति की मौत कोरोना के समय में हुई थी. इसके बाद पति का छोटा भाई गौतम कुमार उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा. दोनों 6 महीने तक साथ रहे. इसके बाद ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसे घर से भगा दिया. वो अपनी छोटी बच्ची के साथ माइके जूहीचक नालंदा आ गई. बीच में ससुराल जाती थी तो एक-दो महीने के बाद ससुराल वाले भगा देते थे. भाभी के मुताबिक, जब पति की मौत हुई थी, उसके बाद इज्जत का हवाला देते हुए छोटे बेटे से शादी का आश्वासन दिया था. बाद में इसे पूरा नहीं किया. जब महिला ससुराल रहने गई तो उसे मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद नूर सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अब देवर कहीं और शादी करने जा रहा है. रागनी के छोटे देवर गौतम की शादी 10 दिसंबर 2024 को होने वाली है. 4 को तिलक है. ऐसे में सूचना मिलने के बाद भाभी रागनी देवर गौतम की शादी रुकवाने के लिए उसके दफ्तर पटेल भवन में भी गई. दोनों के बीच कहा सुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया. देवर गौतम, बिहार पुलिस में सिपाही है।  

देवर गौतम का आरोप है कि भाभी पैसे के लालच में ऐसा कर रही है. उसने पहले भी गौतम पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था. मामला कोर्ट में चल रहा है. इसके बावजूद आज रूपये के लिए मेरा अपहरण करने की कोशिश की. भाभी अपने भाई और दूसरे लोगों के साथ मिलकर जबरन गाड़ी में बैठाकर भागने की कोशिश करने लगी. मेरे साथ मारपीट की गई. देवर ने कहा कि संबंध बनाने का आरोप बिल्कुल निराधार है. मेरा भाई जब ससुराल में गया था, उसी वक्त संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई. तब से ये लगातार रुपए, संपति का दबाव बना रही थी. अब जान गई है कि मेरी शादी हो रही है, तो एकबार फिर से रुपए के लिए ऐसा कर रही है. वहीं कोतवाली थाने पर दोनों पक्षों ने शिकायत की है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित