वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है भारत : परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है भारत : परमजीत सिंह गिल

वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है भारत : परमजीत सिंह गिल 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए रूस के समर्थन पर गिल की प्रतिक्रिया




( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर )

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत सिंह गिल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए रूस के समर्थन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे एक अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते अब रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधित्व का समर्थन किया है।

गिल ने रूसी विदेश मंत्री के इस बयान का भी स्वागत किया कि 1945 में स्थापित 15 देशों की सुरक्षा परिषद 21वीं सदी में उद्देश्य के लिए उपयुक्त नहीं है। 

गिल ने कहा कि भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का पूरा अधिकार है। सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनने की भारत की दावेदारी का समर्थन पहले ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कर चुके हैं और अब रूस के विदेश मंत्री ने भी इसका समर्थन किया है, जिससे यह बात साफ हो गई है वैश्विक स्तर पर भारत एक मजबूत राष्ट्र और उभरती शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं