भाजपा नेता नादौन में एचआरटीसी को इलेक्ट्रिक बस डिपो को दी गई जगह का रेट 2015 का बताकर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा नेता नादौन में एचआरटीसी को इलेक्ट्रिक बस डिपो को दी गई जगह का रेट 2015 का बताकर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
शिमला : गायत्री गर्ग /
उस समय यह जगह कंसीडरेशन रेट पर आपसी सहमति के आधार पर खरीदी गई थी। उसी रेट के हिसाब से रजिस्ट्री हुई। स्टाम्प ड्यूटी सर्किल रेट के हिसाब से 4.75 लाख रुपये भरी गई है। एचआरटीसी के नाम यह 80 कनाल भूमि 6.82 करोड़ रुपये में हुई। चूंकि, 2019-20 में भाजपा सरकार के समय सर्किल रेट चेंज हुआ था और यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के 100 मीटर के अंदर भी आती है। इस भूमि का सर्किल रेट 1251 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, अधिग्रहण के समय दोगुना राशि दी जाती है, इसलिए 80 कनाल का रेट 6.82 करोड़ रुपये बनता है। विपक्षी विधायक वाहवाही लूटने के लिए सनसनी न फैलाएं, तथ्यों के आधार पर बात करें : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
कोई टिप्पणी नहीं