आज इन राशियों के जातकों का दिन होगा खास, जानें आज का पंचाग
आज इन राशियों के जातकों का दिन होगा खास, जानें आज का पंचाग
मेष : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत को प्रभावित करने वाला हो सकता है, ऐसे में इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। आर्थिक मामलों में वृद्धि और लाभ के योग बढ़ रहे है। निवेश करने के बारें में इस राशि के लोग सोच रहे है तो आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलने की उम्मीद बन सकती है।
वृष : वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है, इस राशि के लोगों के द्वारा किया गया हर प्रयास उन्हें सफलता की तरफ लेकर जाएगा. पारिवारिक दायित्व को पूरा करने में मन लगेगा। व्यावसायिक योजना में लाभ के योग बन रहे है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति देखने केलिए मिल सकती है। यदि इस राशि के जातक कोई नया काम करने के बारें में सोच रहे है तो आज का दिन आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है, ऐसे में इस राशि के लोगों को किसी भी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा,रुपए-पैसे के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि के योग तेजी से बन रहे है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। रुका हुआ धन मिलेगा।
कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा तो होगा लेकिन किसी न किसी बात से तनाव भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। झगड़ा या विवाद की स्थिति कष्टकारी और तनाव भी दे सकता है। अनचाही यात्रा भी संभव है। पुराने मित्रों से भेंट होने वाली है। यदि इस राशि के लोग किसी काम को शुरू करने के लिए नई योजना बना रहे है तो अभी वह अपने इस काम को रोक दें नहीं तो परेशानी भी आ सकती है।
सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, आज इन राशि के लोगों को अपने हर काम को पूरा करने में मन लगने वाला है, इन राशि के लोगों को चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलने के यो रहे है। मनोरंजन का अवसर भी मिलने वाला है। जीविका के इलाके में प्रगति के योग बन रहे है। शासन सत्ता से सहयोग भी मिल सकता है।
कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ होने वाला है, वहीं इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने के योग भी बहुत ज्यादा है। यदि आज आप अपने बिज़नेस में परिवर्तन के बारें में सोच रहे है तो आज आपको इस काम में सफलता जरूर मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बन सकते है।
तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है, धन लाभ से लेकर पदोन्नति के योग इस राशि के लोगों के लिए तेजी से बन रहे है, आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। दांपत्य जीवन के बारें में बात की जाए तो इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के योग बन रहे है। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे है। गुप्त शत्रु भी सक्रीय होंगे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए मौके लेकर आ सकता है, आज इस राशि को अपने रुके हुए काम पूरे कर लेना चाहिए, बिज़नेस के बारें में बात की जाए तो आज बिज़नेस के काम से इस राशि राशि के लोगों को यात्रा करना पड़ सकता है। मंगल बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम साबित हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।
धनु : धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है, इस राशि के लोगों के जीवन में चली आ रही लंबे समय से परेशानी का आज पूरी तरह से निजात मिल जाएगा, यदि आज इस राशि के लोग यात्रा का मन बना रहे है तो यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से भेंट होगी।
मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है, लेकिन बिना बात की चिंता से आज इस राशि के लोग अपना दिन खराब भी कर सकते है आर्थिक रूप से आपके लिए लाभ के योग बन रहे है। कारोबार में निवेश करना धन लाभ दे सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ने के योग बन रहे है। शाही खर्च से बचना होगा।
कुंभ : कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा होने वाला है, उच्च अधिकारी का सहयोग मिलने के योग बन रहे है। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आज इस राशि के जातकों अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
मीन : मीन राशि के लिए आज का कठिनाइयों से भरा हुआ हो सकता है, यदि इस राशि के लोगों के आर्थिक पक्ष के बारें में बात की जाए तो इन्हे धन हानि और लाभ दोनों ही हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग एवं प्रोत्साहन भी मिलने वाला है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है।
जानें आज का पंचाग ;-
तिथि | नवमी | 19:51:52 |
पक्ष | कृष्ण | |
नक्षत्र | हस्त | 12:16:15 |
योग | शोभन | 20:52:28 |
करण | गर | 19:51:52 |
वार | मंगलवार |
माह (अमावस्यांत) | मार्गशीर्ष | |
माह (पूर्णिमांत) | पौष | |
चन्द्र राशि | ![]() | till 25:50:06* |
चन्द्र राशि | ![]() | from 25:50:06* |
सूर्य राशि | ![]() | |
रितु | शिशिर | |
आयन | उत्तरायण | |
संवत्सर | क्रोधी | |
संवत्सर (उत्तर) | कालयुक्त | |
विक्रम संवत | 2081 विक्रम संवत | |
गुजराती संवत | 2081 विक्रम संवत | |
शक संवत | 1946 शक संवत | |
कलि संवत | 5125 कलि संवत |
सौर प्रविष्टे | 10, पौष | (# note below) |
काँगड़ा | |||
---|---|---|---|
सूर्योदय | 07:25:41 | सूर्यास्त | 17:25:41 |
दिन काल | 10:00:00 | रात्री काल | 14:00:24 |
चंद्रास्त | 12:55:22 | चंद्रोदय | 26:06:20 |
कोई टिप्पणी नहीं