देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में हिमालय परिवार संगठन निभा रहा अहम भूमिका : परमजीत सिंह गिल
देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में हिमालय परिवार संगठन निभा रहा अहम भूमिका : परमजीत सिंह गिल
मोहित अरोड़ा को महासचिव और पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया
( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर )
हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने कहा कि हिमालय परिवार संगठन पिछले कई दशकों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों में देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता तथा वहां के लोगों में देशभक्ति एवं देश प्रेम की भावना को बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जाती हैं। क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए बैठकें आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमालय परिवार संगठन जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख से लेकर कन्या कुमारी तक अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और केंद्र सरकार से भी समय-समय पर देश के लोगों के बीच आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने विचार रखता है।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हिमालय परिवार संगठन के पदाधिकारी तन-मन-धन से देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उसी कड़ी के तहत मोहित अरोड़ा को हिमालय परिवार संगठन, पंजाब प्रांत का महासचिव और पंजाब प्रांत के हिमालय परिवार संगठन (युवा) विंग का प्रभारी नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से मोहित अरोड़ा को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कुलवीर सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल गिल ने सम्मानित किया।
इस मौके पर नवनियुक्त महासचिव एवं प्रभारी मोहित अरोड़ा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे बखूबी निभाकर देश की एकता में बड़ा योगदान देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं