बेहरम पति के नहीं कांपे हाथ, कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी

मृतका के भाई का आरोप है कि कार और दो लाख रुपये न देने पर उसकी बहन की हत्या की गई है। मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मोतीकुंज में कुल्हाड़ी के प्रहार से विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में बृहस्पतिवार पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।



थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनी मोतीकुंज में बुधवार की शाम को सुनील और उसकी पत्नी आरती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच शराब के आदी पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सिर के साथ चेहरे पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किए। सिर और चेहरे पर तीन बार कुल्हाड़ी से प्रहार के निशान हैं।

इसी बीच पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को आरती के मायके पक्ष ने पति समेत अन्य परिजन पर दहेज न देने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच विवाद किस कारण से हुआ इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।

थाना जैंत के छटीकरा स्थित अल्हैपुर निवासी भाई लवकुश ने बताया कि उनके पिता सीताराम ने 19 नवंबर 2018 को सुनील के साथ आरती के साथ का विवाह किया था। सुनील शराब का आदी है। इसकी जानकारी उन्हें शादी के बाद हुई। कई बार उनकी बहन के साथ मारपीट की गई। पिछले कुछ दिनों से मकान के ऊपर कमरे बनवाने के लिए रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने तीन लाख रुपये दिए भी। इसके बाद दो लाख रुपये और कार की मांग की गई। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने षडयंत्र के तहत उनकी बहन की हत्या कर दी।  

इधर, पुलिस हत्यारोपी पति से पूछताछ करने में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पति सुनील, सास रेखा, ससुर महेश, जेठ किशोर, जेठानी खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर