झाजवाँ के चिट्टा तस्कर एक दम्पति के साथी को पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

झाजवाँ के चिट्टा तस्कर एक दम्पति के साथी को पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार

झाजवाँ के चिट्टा तस्कर एक दम्पति के साथी को पुलिस ने अमृतसर से किया गिरफ्तार।

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- झाजवाँ के चिट्टा तस्कर एक दम्पति को पुलिस ने 16 अक्टूवर को 109.52 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए उनके एक साथी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इसी विषय पर गुरुवार दोपहर बाद करीब 2 बजे प्रेस रिलीज जारी करते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया नशे के खिलाफ छेडे गए अभियान को गति देते हुए पुलिस ने 16 अक्टूबर को झाजवाँ के दम्पति रवि कुमार व शिल्पा को 109.52 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि तफतीश को आगे बढ़ाते हुए उन्ही के एक साथी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम जज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी अबताल तहसील मजीठा जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला अमृतसर के भिन्न -भिन्न पुलिस स्टेशनों में पांच मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं