विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदला - Smachar

Header Ads

Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदला

 विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदला

कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर गाँव छलाडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत अवांह तथा होवार में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे। 

कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे । इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्र

स्थान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं