कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए बैठक आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए बैठक आयोजित

 कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए बैठक आयोजित


15 सदस्य समिति की गई गठित

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर जिला के करच्छम स्थित कृत्रिम झील को जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए नामित किया गया है जिसके दृष्टिगत आज जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।

बैठक का आयोजन कृत्रिम झील करच्छम में जल क्रीड़ा गतिविधियों के सफल कार्यन्यवन के लिए किया गया तथा करच्छम झील पर्यटन विकास समिति के तहत 15 सदस्य समिति गठित की गई। इस समिति के अध्यक्ष उपायुक्त किन्नौर होंगे जबकि उपाध्यक्ष उपमण्डलाधिकारी कल्पा तथा सदस्य सचिव सहायक अरण्यपाल वन को नामित किया गया।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक अरण्यपाल वन डॉ. करण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं