नगर परिषद द्वारा वार्ड- वार्ड जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
नगर परिषद द्वारा वार्ड- वार्ड जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा
चम्बा:- शहर के वार्डों के लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्वच्छ शहर- समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा वार्ड- वार्ड जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 5 फरवरी को मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ शहर- समृद्ध शहर और नागरिक सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया है।
इसी कड़ी में चम्बा शहर के सपड़ी वार्ड से नगर परिषद चम्बा ने इस अभियान का आगाज कर दिया है जोकि 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। नगर परिषद चम्बा के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाना है। अब सप्ताह में दो बार सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर समाधान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों में अनेकों गतिविधियां आयोजित भी की जाएंगी तथा लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। संजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद ने विशेष टीमों का गठन कर दिया है जोकि फील्ड में भी उतर गई हैं। यह टीमें घर- घर जाकर कचरा निष्पादन से संबंधित डाटा एकत्रित करेंगी। 9 अप्रैल तक 2 बार यह टीमें सभी 11 वार्डों में घर- घर पहुंचेंगी और नगर परिषद कार्यालय में डाटा का मूल्यांकन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं