विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर चमरा-3 परिसर में कार्यक्रम का आयोजन,

 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर चमरा-3 परिसर में कार्यक्रम का आयोजन


एसी टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पृथ्वी पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल,

 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एनएचपीसी चमेरा-3 परिसर में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए सहायता उपकरण वितरण के अतिरिक्त रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एक टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा पृथ्वी पाल सिंह (हि०प्र०से०) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

 इस कार्यक्रम में 60 से 100 प्रतिशत दिव्यांग तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को व्हील चेयर तथा तीन लोगों को सुनने की मशीनों को मोके पर ही प्रदान किया गया गया। इस कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस शाखा चम्बा द्वारा स्वास्थ्य विभाग चम्बा के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में कुल 22 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त परियोजना अधिकारी चमेरा चरण-3 द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के माध्यम से जरूरमंद व्यक्तियों की मदद के लिए 20 जोड़ी वैशाखी, 10 व्हील चेयर तथा 30 कान के सुनने की मशीनों को मुख्य अतिथि पृथी पाल सिंह सौंपा गया। पृथ्वी पाल सिंह ने चमेरा-3 के परियोजना अधिकारियों का जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को दिए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इन उपकरणों को जिला चम्बा के जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को उनकी सहायता के लिए जिला के विभिन्न हिस्सों में दिया जाएगा।

इस अवसर पर चमेरा चरण III के परियोजना अधिकारी श्री रजिल व्यास, डॉक्टर अमित आनंद, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सुरिंदर पॉल तथा जिला रेडक्रॉस सोसाईटी चंबा से लैब टेक्निसियन योगेश शर्मा स्व देवेश शर्मा भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग