हारचक्कियां में क्षय रोग जांच हेतु विशेष एक्सरे शिबिर का हुआ आयोजन।

 हारचक्कियां में क्षय रोग जांच हेतु विशेष एक्सरे शिबिर का हुआ आयोजन।

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जांच हेतु लगाए जा रहे कैम्प।


शाहपुर : जनक पटियाल  /

उपमण्डल शाहपुर के तहत चंगर क्षेत्र हारचक्कियां में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर के सौजन्य से निक्षय शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे लोगों का क्षय रोग से सम्बन्धी निशुल्क जांच की गई। जानकारी देते हुए डॉ अमनदीप सोहल ने बताया खण्ड चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुसार क्षयरोग की जांच हेतु इस शिविर का आयोजन हारचक्कियां में आयोजित हुआ। जिसमें करीबन 120 लोगों ने भाग लेकर जांच करवाई उंन्होने बताया कि कल यानी 21 जून को लपियाना में भी X-ray शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षय रोग संबंधी विस्तृत जानकारी तथा परीक्षण किया जायेगा ! क्षेत्रवासियों से विशेषतोर पर एक हफ्ता से ज्यादा खांसी से पीड़ित , भूख न लगना ,लगातार वजन कम होना इत्यादि बीमारी से पीड़ित लोगों से निवेदन किया है कि वे इस शिविर में अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच अवश्य करवाएं ताकि समय रहते उनकी बीमारी का उचित उपचार हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित