संदेश

हरियाणा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अभिशाप: ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल

चित्र
इंस्टाग्राम दोस्ती बनी अभिशाप: ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल  भिंड/ग्वालियर :  सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का इतना खौफनाक अंजाम होगा, यह भिंड जिले की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सपने में भी नहीं सोचा था। इंस्टाग्राम पर बने एक रिश्ते ने न सिर्फ उसकी जिंदगी को झकझोर दिया बल्कि उसके सम्मान और आत्मसम्मान पर भी गहरी चोट पहुंचाई। आरोपी पहले प्यार का झांसा देते रहे, फिर कारोबार बढ़ाने का लालच दिखाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं, आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला भिंड जिले की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर चलाती है। करीब पांच महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर पहचान भिंड मेहगांव निवासी राज जाटव से हुई। धीरे-धीरे बातचीत गहरी होती गई और महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी राज को दे दिया। मुलाकातें बढ़ाने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही किराए पर कमरा ले लिया, जहां दोनों अक्सर मिलते थे। कारो...

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर

चित्र
राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर  पालमपुर/करनाल:  हरियाणा के करनाल में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। काँगड़ा जिला के पालमपुर से ताल्लुक रखने वाले पारुल और रजत ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश का दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में पारुल ने 52 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं रजत ने 75 किलोग्राम सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। खास बात यह रही कि पारुल को “स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ जूनियर कैटेगरी” का खिताब भी मिला, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच निखिल गौतम को दिया। उन्होंने बताया कि कोच निखिल के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और मोटिवेशन के कारण वे इस मुकाम तक पहुँच पाए। कोच की मेहनत और समर्पण ने इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। सबसे ग...

सीईटी परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

चित्र
सीईटी परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत  नारनौल : सीईटी परीक्षा देने के लिए नारनौल आए भिवानी जिले के 18 वर्षीय पारस की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पारस नारनौल के गांव सुराना के पास स्थित आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देकर जैसे ही बाहर निकला, उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद भाई अनीश ने उसे तुरंत संभाला और लोगों की मदद से पहले एक प्राइवेट अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने पारस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। पारस के चाचा अलकेश के अनुसार, मृतक के दिल में पहले से छेद था और उसका उपचार भी चल रहा था। संभवतः परीक्षा के तनाव और गर्मी के कारण उसे हार्ट अटैक आया। पारस पढ़ाई में होनहार था और यह उसकी पहली परीक्षा थी, जो वह बाहर जाकर दे रहा था।आज उसका अंतिम संस्कार गांव खरक कलां में किया गया। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।

एक महीने के बेटे के साथ पत्नी ने दी शहीद पति को श्रद्धांजलि

चित्र
एक महीने के बेटे के साथ पत्नी ने दी शहीद पति को श्रद्धांजलि चुरू जिले के रतनगढ़ के गांव में बुधवार को भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट के क्रैश होने में शहीद होने वाले हरियाणा के रोहतक के रहने वाले पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु को आज गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। पत्नी डॉक्टर सुरभि सिंधु ने अपने एक महीने के बेटे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और तिरंगा माथे से लगाकर सैल्यूट किया। लोकेन्द्र अपने पीछे डॉक्टर पत्नी, एक महीने के बेटे, बहन, माता-पिता और दादा-दादी को छोड़ गए हैं। उनके भाई बड़े ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्होंने देश के लिए वो सर्वोच्च बलिदान दिया है जो कोई सैनिक कर सकता है। वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए। उन्होंने आम नागरिकों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाई। मेरे परिवार और मुझे उन पर गर्व है। उन्होंने बताया कि लोकेंद्र 10 दिन पहले 30 जून को घर पर थे। उस दिन परिवार में उनके बेटे के जन्म की खुशी में एक समारोह रखा गया था। वे 1 जुलाई को ड्यूटी पर वापस लौटे थे। हादसे से महज तीन घंटे पहले उनका परिवार से मैसेज पर बात हुई थी और उससे एक रात पहले वीडियो कॉल पर बात हुई ...

CMO को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा बिजिलैंस ने

चित्र
CMO को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा बिजिलैंस ने  शिकायत के मुताबिक डॉ. जय भगवान एक व्यक्ति से उसके काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को उनके निवास पर छापा मारा। उस वक्त वे शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया।गिरफ्तारी के बाद जब सतर्कता टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली तो वहां अलमारी से 3 लाख रुपये नकद और बरामद हुए।यह रकम कहां से आई और किसके लिए रखी गई थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

चिट्टा तस्करी में हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल शामिल,60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

चित्र
चिट्टा तस्करी में हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल शामिल,60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त  सोलन पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर सोलन में दर्ज अभियोग में र्फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन के दौरान 60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की, जिसमें मकान, प्लॉट्स, लग्जरी गाड़ी व बैंक खाते शामिल हैं। यह संपत्ति मुख्य आरोपी सोनू द्वारा चिट्टा तस्करी से अर्जित की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल है। अब तक जिले में 8.5 करोड़ रुपये से अधिक की नशे से जुड़ी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। बीते दो वर्षों में 189 मामलों में 403 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 57 अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए है और 6 आदतन अपराधियों को निवारक हिरासत में लिया गया है।

अंबाला में महिला सरपंच आत्मदाह करने जा रही थी पुलिस ने पकड़ा, कल हुई थी सस्पेंड

चित्र
अंबाला में महिला सरपंच आत्मदाह करने जा रही थी पुलिस ने पकड़ा, कल हुई थी सस्पेंड  हरियाणा के अंबाला जिले के शाहजदपुर में आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह त्रिवेणी चौक के पास खुद को आग लगाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले महिला सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ गांव में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। त्रिवेणी चौक पहुंचकर उन्होंने मंच से सम्बोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने हालात को बिगड़ने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया। मामले को लेकर अब प्रशासन और पंचायत विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।

गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली

चित्र
गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली यमुनानगर के कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने एनकाउंटर किया; STF के 2 जवानों को भी गोली लगी,2 लाख का रखा था ईनाम  गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस गोलीबारी में STF के 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन अपराधों के आरोप थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। बॉर्डर इलाके में होने की सूचना पर एक्शन जानकारी के अनुसार, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी क...

ईरान से लौटे युवक की दर्द भरी दास्तां, मांगा पानी दिया पेशाब

चित्र
ईरान से लौटे युवक की दर्द भरी दास्तां, मांगा पानी दिया पेशाब जसपाल अपने परिवार से मिलकर खुश हैं, लेकिन इस दर्दनाक अनुभव ने उनपर गहरा असर डाला है. वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. यह घटना एक बार फिर उन ट्रैवल एजेंटों के गोरखधंधे को उजागर करती है, जो भोले-भाले युवाओं को विदेशों में अच्छी नौकरी का झांसा देकर उन्हें नरक जैसी परिस्थितियों में धकेल देते हैं.भारत सरकार के हस्तक्षेप से भारतीय दूतावास, ईरान की पुलिस ने जसपाल और अन्य दो ढूंढ निकाला. उन्हें छुड़ाने के बाद, यह भी पता चला कि उनके पासपोर्ट फाड़ दिए गए थे. नवांशहर जिले के लंगड़ोआ गांव के जसपाल, जो ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे, परन्तु जसपाल को लेश मात्र भी अंदाजा ना था कि उसे किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।आस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्हें पहले दुबई ले जाया गया, फिर वहां से ईरान. जसपाल ने जब ईरान की धरती पर कदम रखा तो उन्हें पाकिस्तानी और ईरानी गिरोह के सदस्यों ने बंधक बना लिया.जसपाल को दुबई और ईरान के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर धीरज अटवाल नामक एक ट्रैवल एजेंट ने 18 लाख रुपये ठगे थे. ...

बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र

चित्र
बीबीएमबी से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग को लेकर सीएम ने लिखा केन्द्र को पत्र  पीएम नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सभी जल विद्युत परियोजनाएं मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि बीबीएमबी परियोजनाएं राज्य को कोई मुफ्त बिजली नहीं दे रही हैं, बल्कि बीबीएमबी परियोजनाएं स्थापित होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत की अपार संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।सीएम ने लिखा कि राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है और उसे उसका वाजिब हक नहीं मिला है। अब आपके हस्तक्षेप से बीबीएमबी परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली उपलब्ध कराकर इस ऐतिहासिक गलती को सुधारा जा सकता है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को अलग-अलग पत्रों में सीएम ने आग्रह किया है कि एसजेवीएनएल को नाथपा झाकड़ी पॉवर प्रोजेक्ट से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए एक प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त बिजली प्रदान की जाए। यह कदम एसजेवीएनएल की रामपुर जल विद्युत परियोजना की तर्ज पर उठाया जाए ताकि प्रभावित परिवारों के व्यापक हित में यह निर्णय लिया जा सके। सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्...

कार का फटा टायर, चार की हुई मौत, क्रेन से निकाला फंसे शवों को

चित्र
कार का फटा टायर, चार की हुई मौत, क्रेन से निकाला फंसे शवों को  यह दर्दनाक सड़क हादसा हिसार बाइपास गुराना रोड के पास हुआ, गाड़ी के उड़े परखच्चे, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय महावीर सिंह,उनकी पत्नी 60 वर्षीय रोशनी देवी, गांव सुरजाखेड़ा निवासी भतीजा 40 वर्षीय संदीप व गांव सुरजाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि महावीर सिंह को स्वास्थ्य सम्बधी दिक्कत थी और उन्हें दवाई दिलाने के लिए सोमवार को हिसार ले जाया गया था। सुबह संदीप अपने ताऊ महावीर सिंह, ताई रोशनी और गांव के ही एक युवक सुनील कुमार को साथ लेकर कार में हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। दोपहर बाद सभी लोग वापिस अपने गांव सुरजखेड़ा तहसील नरवाना लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी बरवाला बाइपास गुराना रोड के पास पहुंची, अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची और सामने से आ रहे एक ट्राले से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्राले के नीचे घुस गई और कार के परखच्चे उड़ ग...

UP : सूटकेस में मिला सात-आठ दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
UP : सूटकेस में मिला सात-आठ दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी  नहर किनारे मिला सूटकेस, स्थानीय लोगों ने पुलिस को किया सूचित, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस को अपने कब्जे में लेते हुए सूटकेस खोला तो उसमें से युवती का शव हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी  यह स्तब्ध कर देने वाला मामला यूपी के उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से उभर कर सामने आया है यहां शुक्रवार की सुबह सूटकेस को सिखेड़ा गांव में स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस के मुताबिक जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें एक महिला का शव मिला। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शव करीब सात-आठ दिन पुराना है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और अपराध को छिपाने के लिए उसके शव को बाद में नहर में फेंक दिया गया। पिलखुवा थाने के प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी क...

जासूसी के आरोप में भारतीय YouTuber सहित 6 गिरफ्तार

चित्र
जासूसी के आरोप में भारतीय YouTuber सहित 6 गिरफ्तार  भारतीय #YouTuber #JyotiMalhotra को #Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह #Pakistan दूतावास के कर्मचारी दानिस के करीब आ गई और उसने उसके साथ गोपनीय जानकारी साझा करना शुरू कर दिया।हरियाणा के एक ट्रैवल ब्लॉगर समेत छह भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी गुर्गों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेटवर्क हरियाणा और पंजाब में फैला हुआ था, जिसमें प्रमुख गुर्गों ने एजेंट, वित्तीय माध्यम और मुखबिर के रूप में काम किया।  'ट्रैवल विद जो' नामक यूट्यूब चैनल चलाती है और पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से उसके संबंध बने. इस केस में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं.जानकारी के अनुसार, साल 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की थी. यह यात्रा उसने कमीशन के जरिए वीजा लेकर की थी. इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से...

कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मामा को फोन कर कहा उठा लो अपनी बहन को

चित्र
कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, मामा को फोन कर कहा उठा लो अपनी बहन को  मामा ने भांजे पर आरोप लगाते हुए कहा भांजे को नशे के लिए रुपये न मिलने के कारण से अपनी मां की हत्या की है।यह दिल💜❤ दहला देने वाला मामला हरियाणा के कैथल से उभर कर सामने आया है। मृतक महिला के भाई विनोद कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब सात बजे भांजे ने उसे फोन किया। कहा कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दौरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर साढ़े सात बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार कहा कि मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जाओ। इतना कहकर फोन काट दिया। विनोद कुमार ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत अपने परिवार के साथ सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। गर्दन पर निशान और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए रुपये न देने की वजह से अपनी मां की हत्या की है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था तो घर प...

बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, इंतजार करती रह गई दो बेटियां व पत्नी

चित्र
बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, इंतजार करती रह गई दो बेटियां व पत्नी  बीएसएफ के जवान कुलदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी दो वर्ष और दूसरी बेटी चार वर्ष की है। शनिवार रात जवान के छुट्टी पर घर आने की सूचना पर बेटियां इंतजार करनी लगीं। मगर, घर पर उनकी हादसे में मौत होने की खबर ही पहुंची। आपको बता दें कि यह दु:खद सड़क हादसा पानीपत के डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर हुआ यहाँ नीलगाय के टकराने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हुआ यूँ कि नौकरी  से छुट्टी पर घर आ रहे सैड़भर गांव के बीएसएफ जवान कुलदीप (31) की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दो दोस्त उनको सोनीपत से कार में लेकर आ रहे थे। सैड़भर गांव के रहने वाले कुलदीप बीएसएफ में जवान थे और अमृतसर में तैनात थे। शनिवार को कुलदीप छुट्टी पर घर वापस आ रहे थे। इसका पता चलने पर कुलदीप के दो दोस्त रिंकू निवासी सिंघावली अहीर और कुलदीप निवासी खिंदौड़ा कार लेकर सोनीपत चले गए। शनिवार देर रात जवान को लेकर वापस लौटते समय वह ड...

हरियाणा पुलिसकर्मी चिट्टा आरोपी का शिमला में ना बना रेट, सोलन पहुंचते ही पुलिस ने धरदबोचा

चित्र
हरियाणा पुलिसकर्मी चिट्टा आरोपी का शिमला में ना बना रेट, सोलन पहुंचते ही पुलिस ने धरदबोचा  वर्दी की आड़ में नशा का कारोबार कर रहा था। हिमाचल पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के साथ एक और आरोपी मोहित (21) को भी पकड़ा है। मोहित कैथल के कलायत का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से दोनों पांच दिन के पुलिस रिमांड पर थे। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का रहने वाला है। आरोपी पुलिसकर्मी काफी समय से चिट्टा तस्करी में शामिल है और यह हिमाचल में ज्यादातर शिमला जिला में ही चिट्टा सप्लाई करता था। जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था, जिससे कि स्थानीय पुलिस भ्रमित होकर उसको न पकड़ पाए।  तो वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार चिट्टा बेचने के लिए हरियाणा से हिमाचल आता था। इस बार वह यह चिट्...

रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व गर्भवती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

चित्र
रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व गर्भवती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया हरियाणा(ब्यूरो):-    डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि 25 मार्च को बिहार निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. बच्ची की मां ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसके पास 3 बच्चे हैं। उसकी 10 वर्षीय लड़की ने पेट में दर्द होने के बारे में बताया, जिसे दिखाने के लिये पीजीआईएमएस रोहतक ले गए।  नाबालिग लड़की को पीजीआईएमएस में दिखाने पर गर्भवती होने के बारे में पता चला। इस पर वहां के डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस ने पीड़िता को मदद दी और जांच शुरू कर दी।जिसके आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह व प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि. राजकुमार व उनकी टीम को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा छापेमारी करते हुए 31 मार्च को आरोपी उमेश उर्फ़ रवि निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।...

शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत

चित्र
शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत  हिसार : प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई भी बच नहीं पाया। हादसे में एक युवक, हितेश, कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन युवक कार में ही फंसे रह गए। यह दर्दनाक सड़क हादसा हरियाणा के हिसार जिले में मंगली रोड पर बुधवार रात को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगली एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में शामिल हुए थे, फिर हिसार पीएलए से कुछ सामान लेने के ...

ईडी की टीम ने 170 करोड़ से अधिक वाले 30 से अधिक बैंक खातों फ्रीज हुए

चित्र
ईडी की टीम ने 170 करोड़ से अधिक वाले 30 से अधिक बैंक खातों फ्रीज हुए  कंपनी के संचालक विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम चला रहे थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की टीम की तरफ से क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड कंपनी के दिल्ली, नोएडा, रोहतक और शामली यूपी में स्थित कार्यालयों में छापेमारी की। 24 घंटे से अधिक समय तक चली इस रेड में 90 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की। कंपनी के संचालक ईडी द्वारा की जा रही जांच के दौरान आय से अधिक के स्त्रोत नहीं बता पाए थे, जिसके चलते अब यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। कंपनी के निदेशकों और क्यूएफएक्स व वाईएफएक्स के कमीशन पर काम करने वाले विभिन्न एजेंटों ने एक साजिश के तहत लोगों को निवेश योजना में निवेश करने के लिए एक अनियमित जमा योजना चलाई, जिसमें निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर प्रति माह 5 प्रतिशत रिटर्न दिया जाना था। लेकिन इस मामले में जब लोगों को पैसा वापस नहीं मिला तो हिमाचल प्रदेश में कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में स्थित क्यूएफएक्स कंपनी और उसके...

आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत,बच्चे के जन्म से पहले पिता दुनिया को अलविदा कह गया

चित्र
आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत,बच्चे के जन्म से पहले पिता दुनिया को अलविदा कह गया  उनके पैतृक गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना गांव कासंडा में दीपक का पार्थिव शरीर लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। रविवार शाम को बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर  भीषण सड़क हादसा हुआ।  जानकारी के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार दो लोगों में से सेना जवान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. दीपक वर्तमान में बीकानेर में सैन्य छावनी में तैनात थे. गांव में पहुंचे नायब सूबेदार अमित सिंह ने बताया कि दीपक का हंसमुख चेहरा याद आ रहा है. नायब सूबेदार अमित सिंह ने बताया कि बड़ा दुख है कि उनके साथी दीपक उनसे जुदा हो गया है. दीपक नासिक में पोस्टिंग के लिए जा रहा था. साथी के जाने से बहुत ज्यादा दुख है. सूबेदार ने बताया कि दीपक की उम्र करीबन 26 वर्ष थी. दीपक 24 फील्ड रेजीमेंट में क्लर्क के तौर पर 2018 में यूनिट में आया था. दीपक बहुत ही हंसमुख था. वह अपनी बहुत अच्छी ड्यूटी करते थे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: