रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व गर्भवती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

रोहतक पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व गर्भवती मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया



हरियाणा(ब्यूरो):-   डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि 25 मार्च को बिहार निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. बच्ची की मां ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसके पास 3 बच्चे हैं। उसकी 10 वर्षीय लड़की ने पेट में दर्द होने के बारे में बताया, जिसे दिखाने के लिये पीजीआईएमएस रोहतक ले गए। 

नाबालिग लड़की को पीजीआईएमएस में दिखाने पर गर्भवती होने के बारे में पता चला। इस पर वहां के डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस ने पीड़िता को मदद दी और जांच शुरू कर दी।जिसके आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें प्रभारी सीआईए-1 निरीक्षक कुलदीप सिंह व प्रभारी थाना शहर रोहतक उप.नि. राजकुमार व उनकी टीम को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा छापेमारी करते हुए 31 मार्च को आरोपी उमेश उर्फ़ रवि निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी रोहतक में किराए के मकान में रह रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की का पिता राजमिस्त्री का कार्य करता है। लड़की की माता मजदूरी करती है। दिन के समय लड़की के माता-पिता घर से बाहर काम करने के लिए जाते थे। नाबालिग लड़की के पिता के साथ आरोपी व्यक्ति मजदूरी का काम करता था। 

नाबालिग लड़की के माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद आरोपी पीछे से उसके घर पर आता और नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करता था। आरोपी व्यक्ति क़रीब एक साल से रोहतक में किराये पर रह रहा है। आरोपी के 3 लड़के और 1 लड़की है। आरोपी की पत्नी की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपी के बच्चे गांव में रहते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग