ईरान से लौटे युवक की दर्द भरी दास्तां, मांगा पानी दिया पेशाब

ईरान से लौटे युवक की दर्द भरी दास्तां, मांगा पानी दिया पेशाब

जसपाल अपने परिवार से मिलकर खुश हैं, लेकिन इस दर्दनाक अनुभव ने उनपर गहरा असर डाला है. वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. यह घटना एक बार फिर उन ट्रैवल एजेंटों के गोरखधंधे को उजागर करती है, जो भोले-भाले युवाओं को विदेशों में अच्छी नौकरी का झांसा देकर उन्हें नरक जैसी परिस्थितियों में धकेल देते हैं.भारत सरकार के हस्तक्षेप से भारतीय दूतावास, ईरान की पुलिस ने जसपाल और अन्य दो ढूंढ निकाला. उन्हें छुड़ाने के बाद, यह भी पता चला कि उनके पासपोर्ट फाड़ दिए गए थे.

नवांशहर जिले के लंगड़ोआ गांव के जसपाल, जो ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे, परन्तु जसपाल को लेश मात्र भी अंदाजा ना था कि उसे किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।आस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन उन्हें पहले दुबई ले जाया गया, फिर वहां से ईरान. जसपाल ने जब ईरान की धरती पर कदम रखा तो उन्हें पाकिस्तानी और ईरानी गिरोह के सदस्यों ने बंधक बना लिया.जसपाल को दुबई और ईरान के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर धीरज अटवाल नामक एक ट्रैवल एजेंट ने 18 लाख रुपये ठगे थे.  

जसपाल ने बताया कि ईरान पहुंचने पर होशियारपुर के एक एजेंट के कहने पर कुछ पाकिस्तानी और ईरानी लोगों ने उन्हें अपनी कार में बिठा लिया. उन लोगों ने पैसा भी छीन लिया. इसके बाद उन्हें और पंजाब के दो अन्य नौजवानों को अलग-अलग कमरों में हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया.जसपाल ने बताया कि उनको बुरी तरह से पीटा जाता था. एक महीने तक उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया. एक बार जब उन्होंने पानी पीने की इच्छा जताई, तो उन दरिंदों ने उनको अपना पेशाब पिलाया. फिरौती के तौर पर परिवार से 18 लाख रुपये की मांग की गई थी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग