आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत,बच्चे के जन्म से पहले पिता दुनिया को अलविदा कह गया

आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत,बच्चे के जन्म से पहले पिता दुनिया को अलविदा कह गया 


उनके पैतृक गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना गांव कासंडा में दीपक का पार्थिव शरीर लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। रविवार शाम को बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर  भीषण सड़क हादसा हुआ। 

जानकारी के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार दो लोगों में से सेना जवान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. दीपक वर्तमान में बीकानेर में सैन्य छावनी में तैनात थे.

गांव में पहुंचे नायब सूबेदार अमित सिंह ने बताया कि दीपक का हंसमुख चेहरा याद आ रहा है. नायब सूबेदार अमित सिंह ने बताया कि बड़ा दुख है कि उनके साथी दीपक उनसे जुदा हो गया है. दीपक नासिक में पोस्टिंग के लिए जा रहा था. साथी के जाने से बहुत ज्यादा दुख है. सूबेदार ने बताया कि दीपक की उम्र करीबन 26 वर्ष थी. दीपक 24 फील्ड रेजीमेंट में क्लर्क के तौर पर 2018 में यूनिट में आया था. दीपक बहुत ही हंसमुख था. वह अपनी बहुत अच्छी ड्यूटी करते थे. दीपक ने हमेशा हंसते हुए काम किया और हरयाणवी भाषा में बात करके सबका दिल जीत लेता था. दीपक कार में सवार होकर पोस्टिंग के लिए जा रहा था.

बेटे के चले जाने पर पिता दलबीर ने बताया कि दीपक बहुत अच्छी ड्यूटी कर रहा था और हमें अकेला छोड़ कर चला गया है. पिता ने बताया कि करीब तीन साल पहले शादी हुई थी. दीपक अपने पीछे 1 साल का बेटा छोड़ गया है और दूसरा बच्चा होने वाला है. करीबन 7 साल पहले उन्होंने आर्मी को ज्वाइन किया था. माता-पिता को पोस्टिंग की जगह बुलाया था. जानकारी के मुताबिक, पत्नी की डिलीवरी को लेकर दीपक ने माता-पिता और पत्नी-बच्चे को अपने कार्यक्षेत्र में आने के लिए कहा था. अगले एक-दो दिन में उसका परिवार दीपक के पास जाने वाला था. लेकिन दीपक की अचानक दुर्घटना में मौत हो गई और सारे अरमानों पर पानी फिर गया. दीपक अपनी पत्नी की डिलीवरी ड्यूटी क्षेत्र में अस्पताल में करवाना चाहता था ताकि बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें. दूसरे बच्चे का पिता बनने वाला था दीपक. दीपक की शादी राई विधानसभा के गांव प्रीतमपुरा में हुई थी करीबन 3 साल पहले शादी हुई थी. दीपक की पत्नी के पास उसका 1 साल का बेटा है और दूसरा बच्चा कुछ ही दिनों बाद पैदा होना है. अपनी दूसरी संतान को लेकर दीपक काफी उत्साहित था. लेकिन दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही दीपक दुनिया से अलविदा हो गया. आज पूरे गांव में गमगीन माहौल देखने को मिला. दीपक का राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया. दीपक के परिवार में उसका एक भाई, बच्चे और माता-पिता पीछे रह गए हैं.

दीपक का दूसरा भाई विकी फ्रिज एसी ठीक करने का काम करता है और दोनों भाइयों की शादी एक ही गांव में हुई है. दीपक के पिताजी दलबीर सिंह टायर पंचर की दुकान चलाते हैं और मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं. परिवार में दीपक ही इकलौता ऐसा लड़का था जिसके पास सरकारी नौकरी थी. बहुत सारे अरमान लेकर दीपक को पढ़ा-लिखा कर सरकारी नौकरी पर आसीन किया था. लेकिन आज पिता पूरी तरह से टूट गया है. पिता की आंखों के आंसू सूख नहीं रहे थे. उसे क्या मालूम था कि दीपक के पास जाने से पहले ही दीपक उनके पास आएगा और इस हालत में आएगा. आज दीपक हमेशा के लिए अलविदा कह गया है. जिसको लेकर पिता बोल नहीं पा रहा है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर