ईडी की टीम ने 170 करोड़ से अधिक वाले 30 से अधिक बैंक खातों फ्रीज हुए

ईडी की टीम ने 170 करोड़ से अधिक वाले 30 से अधिक बैंक खातों फ्रीज हुए 


कंपनी के संचालक विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम चला रहे थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की टीम की तरफ से क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड कंपनी के दिल्ली, नोएडा, रोहतक और शामली यूपी में स्थित कार्यालयों में छापेमारी की। 24 घंटे से अधिक समय तक चली इस रेड में 90 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की। कंपनी के संचालक ईडी द्वारा की जा रही जांच के दौरान आय से अधिक के स्त्रोत नहीं बता पाए थे, जिसके चलते अब यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

कंपनी के निदेशकों और क्यूएफएक्स व वाईएफएक्स के कमीशन पर काम करने वाले विभिन्न एजेंटों ने एक साजिश के तहत लोगों को निवेश योजना में निवेश करने के लिए एक अनियमित जमा योजना चलाई, जिसमें निवेशकों द्वारा किए गए निवेश पर प्रति माह 5 प्रतिशत रिटर्न दिया जाना था। लेकिन इस मामले में जब लोगों को पैसा वापस नहीं मिला तो हिमाचल प्रदेश में कंपनी संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में स्थित क्यूएफएक्स कंपनी और उसके निदेशक निवेशकों को निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करते हुए एक अनियमित जमा योजना चला रहे थे। क्यूएफएक्स ग्रुप की कंपनियों के एजेंटों ने क्यूएफएक्स निवेश योजना के नाम पर एमएलएम स्कीम चलाई, जिसमें वे विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर उच्च दर पर रिटर्न का वादा करके निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट/ऐप/सोशल मीडिया विज्ञापन आदि बनाते थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर