विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ फतेहपुर के आम चुनाव संपन्न - Smachar

Header Ads

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ फतेहपुर के आम चुनाव संपन्न

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ फतेहपुर के आम चुनाव संपन्न

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर:-  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर के आम चुनाव 132 केवी उपकेन्द्र फतेहपुर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष सुनीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा,तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कापटा, भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव अर्चित शर्मा, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव सिंह के अलावा भारी संख्या में तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मदन राणा ने कहा की बीते दो वर्ष से अधिक समय से बिजली बोर्ड के मेहनतकश फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग ने पुरानी पेंशन बहाली से महरूम रखा है। मुख्यमंत्री के बार-बार सार्वजनिक मंचों से घोषणा करने के बावजूद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल न होना हैरानी का विषय होने के साथ-साथ कई तरह के प्रश्न चिन्ह लगाता है।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की युक्तिकरण के नाम पर फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारीयों के पदों में कटौती करना तकनीकी कर्मचारी संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। वर्तमान में उपभोक्ताओं के अनुपात में फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के पदों में बढ़ोतरी करने की नितांत आवश्यकता है क्योंकि 1990 के दशक के उपरांत फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के पदों में वृद्धि नहीं की गई है। फील्ड में कर्मचारियों की भारी कमी की वजह से आए दिन कर्मचारी हादसे का शिकार हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा की बीते कुछ वर्षों पूर्व भावानगर पावर हाउस में तकनीकी कर्मचारीयों के पदों में की गई कटौती की वजह से बिजली बोर्ड को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ था। इस प्रकार के फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के पदों में युक्तिकरण के प्रयोग पूर्व में सुखद नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन वर्ग की गलत नीतियां घाटे की जिम्मेदार है चाहे वह स्टोरों में पड़ा अनावश्यक और गैर जरूरी सामान हो, बिजली परियोजनाओं का समय पर पूरा न होना हो। बिजली बोर्ड के हजारों मेहनतकश फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारी तो दिन रात जान को जोखिम में डालकर बोर्ड की आय बढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से मांग की है। कि उपभोक्ताओं के अनुपात के अनुसार फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के नए पद सृजित करके उन्हें अविलंब भरा जाए। 

इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से अमित पठानिया को अध्यक्ष, विजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव,संजीव और अक्षय को उपाध्यक्ष, विकास मिन्हास को सचिव, सुदर्शन को उपसचिव, उदयवीर को सलाहकार, राहुल राणा को संगठन सचिव, बलविंदर पठानिया को वित्त सचिव, रोहित पठानिया को प्रेस सचिव चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं