संदेश

हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये

चित्र
10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये हिमाचल में सीमेंट फिर हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये बढ़े दाम 10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतों ने निर्माण कार्य का बजट बढ़ाया (हिमाचल मीडिया: रिपोर्ट जनक पटियाल) कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार कंपनियों ने शुक्रवार से सीमेंट के दाम में प्रति बैग 5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब दोबारा 5 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। इस तरह करीब 10 दिनों के भीतर सीमेंट की कीमत में कुल 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाए जाने के बाद एसीसी सुरक्षा सीमेंट करीब 425 रुपये, एसीसी गोल्ड 475 रुपये और बांगड़ सीमेंट करीब 400 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गया है। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत भी करीब 405 रुपये प्रति बैग बताई गई है। निर्माण कार्य का बढ़ेगा खर्च सीमेंट के लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर मकान और अन्य निर्माण कार्यों के बजट पर पड़ने की संभावना है। समाचार में दिए गए अनुमान के ...

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित

चित्र
पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित  पंचक स्थिति 5 दिन में समाप्त  बुधवार से सोमवार, 23 - 28 सितंबर 2026  बुधवार 23 सितम्बर समय 9:56 PM से सोम 28 सितम्बर 10:15 AM  आज का पंचांग  विक्रम संवत: 2083 विक्रम संवत् संवत्सर (उत्तर): रौद्र दिनांक: 23 सितंबर 2026 सौर प्रविष्टि: 7, आश्विन तिथि: द्वादशी (रात 22:49:57 तक)  पक्ष: शुक्ल नक्षत्र: श्रवण (सुबह 09:08:16 तक) योग: सुकर्मा (दोपहर 16:25:56 तक)  करण 1: बव (सुबह 10:21:05 तक)  करण 2: बालव (रात 22:49:57 तक)  वार: बुधवार  चंद्र राशि: मकर (रात 21:56:05 तक), तदुपरांत कुंभ (रात 21:56:05 से)  सूर्य राशि: कन्या  ऋतु: शरद  अयन: दक्षिणायन  संवत्सर: पराभव अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें पंडित दीपक शास्त्री+918894026526    

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

चित्र
लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस कांगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खोली गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ सुबह के समय एक नवजात शिशु बिना कपड़ों के लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। हालांकि स्थानीय लोगों और प्रधान की सूझबूझ से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। प्रातः 4 बजे सुनाई दी बच्चे के रोने की आवाज घटना खोली गांव के वार्ड नंबर 7 की है। प्रातः लगभग 4.00 बजे जब लोगों ने एक नवजात शिशु के लगातार रोने की आवाज सुनी, तो पड़ोस के लोग जाग गए। जब लोगों ने जाकर देखा तो एक मकान के पिछवाड़े में एक नवजात लड़का बिना कपड़ों के ठंड और दर्द से तड़पते हुए पड़ा हुआ था। इलाके में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और चर्चा थी कि कोई बेरहम मां-बाप अपने ही खून को इस तरह बेसहारा छोड़ गए हैं। अस्पताल में हुई मासूम की मौत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के प्रधान ने तुरंत आगे आकर बच्चे को सुरक्षित कपड़े में लपेटा और इसकी सूचना कांगड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बा...

लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

चित्र
लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तुरंत निपटा लें जरूरी काम (हिमाचल मीडिया ब्यूरो) अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैंक यूनियनों की तरफ से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसके चलते आने वाले दिनों में बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रह सकते हैं। पंजाब National बैंक (PNB) समेत अन्य सार्वजनिक और निजी बैंकों के ग्राहकों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। क्यों हो रही है हड़ताल और कब तक रहेगी? विभिन्न बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इन तीन दिनों में बैंकों की फिजिकल शाखाओं (Branches) में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। लगातार 5 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक? ग्राहकों को लंबी छुट्टी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए समय रहते संभलना जरूरी है।  25 सितंबर 2026: बैंक शाखाओं में काम-काज के लिए आपके पास केवल यही मुख्य दिन सुरक्षित है।  26 सितंबर 2026: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक ब...

आईटीआई मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को 18 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड का मौका

चित्र
  आईटीआई मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट, युवाओं को 18 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड का मौका मंडी : अजय सूर्या /  आईटीआई मंडी में 25 सितंबर, शुक्रवार को युवाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट अभियान के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ 18 हजार रुपये तक मासिक स्टाइपेंड पाने का अवसर मिलेगा। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी प्रवीण धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में इच्छुक युवा भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से समय पर पहुंचकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं के लिए यह रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर आईटीआई मंडी पहुंच सकते हैं।

आज भद्रा का साया कब तक, एकादशी तिथि कब,आज का राशिफल

चित्र
आज भद्रा का साया कब तक, एकादशी तिथि कब,आज का राशिफल  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज दिन भर भद्रा का साया रहेगा, इसलिए किसी भी बड़े या नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।आज रात पौने दस बजे तक एकादशी तिथि रहेगी, तदोपरांत द्वादशी का होगा आरंभ यहाँ दिए गए पंचांग की जानकारी को क्रमबद्ध (व्यवस्थित) रूप में प्रस्तुत किया गया है: तारीख: 22 सितंबर 2026 वार: मंगलवार सौर प्रविष्टि: 6, आश्विन तिथि: एकादशी (रात 21:42:43 तक) पक्ष: शुक्ल नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (सुबह 07:05:55 तक) योग: अतिगंड (दोपहर 16:28:17 तक) करण (प्रथम): वणिज (सुबह 08:55:28 तक) करण (द्वितीय): विष्टि भद्र (रात 21:42:43 तक) मास एवं राशि विवरण  चन्द्र राशि: मकर सूर्य राशि: कन्या ऋतु: शरद अयन: दक्षिणायन संवत्सर एवं संवत्  संवत्सर: पराभव संवत्सर (उत्तर): रौद्र विक्रम संवत: 2083 विक्रम संवत् शक संवत: 1948 शक संवत्  मेष राशि आज मेष राशि के जातकों के लिए रचनात्मकता और नए विचारों का दिन रहेगा। आप अपने मन की बातों को पहले की तुलना में अधिक सहजता से व्यक्त कर पाएंगे। केतु का प्रभाव आपको भीतर से कु...

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

चित्र
श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत  (चंबा: जितेन्द्र खन्ना) मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण के दौरान समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के समीप कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय जयराम शर्मा निवासी गांव कलरबत्ता जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। वह कमल सिंह वजीर के पारंपरिक छड़ी जत्थे के साथ डल झील में पावन स्नान और भगवान शिव के दर्शन के लिए यात्रा पर आए हुए थे। जानकारी के अनुसार, जयराम शर्मा छड़ी जत्थे के अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल चढ़ाई चढ़ते हुए सुरक्षित रूप से मणिमहेश डल झील पहुंच गए थे।लेकिन, मणिमहेश क्षेत्र में हुई बर्फबारी और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण झील परिसर में रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला गया था। यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस दल को दी गई सूचना ऐसे में बुधवार रात अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण जयराम शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक ठंड के असर के च...

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

चित्र
सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार   पठानकोट के सुजानपुर निवासी बलजिंदर सिंह पिछले करीब 3 वर्षों से सऊदी अरब की जेल में बंद हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब की अदालत ने उन्हें ड्रग्स से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई है। परिवार का कहना है कि बलजिंदर सिंह दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे और सामान लेकर सऊदी अरब आते-जाते थे। परिवार के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनसे एक पैकेट सऊदी अरब पहुंचाने के लिए कहा था और दावा किया कि इसमें बीमार बुजुर्ग के लिए दवा है। सीमा पर जांच के दौरान कथित तौर पर पैकेट से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार का दावा है कि बलजिंदर को पैकेट में नशीला पदार्थ होने की जानकारी नहीं थी और वह निर्दोष हैं। घर में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चे हैं। मौत की सजा की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और पंजाब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर कानूनी एवं कूटनीतिक मदद उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार माम...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: