संदेश

धर्मशाला रण में उतरे भाजपा के ‘सिक्सर किंग’ अनुराग ठाकुर, कांग्रेस पर साधा बड़ा निशाना

चित्र
धर्मशाला रण में उतरे भाजपा के ‘सिक्सर किंग’ अनुराग ठाकुर, कांग्रेस पर साधा बड़ा निशाना बोले – “नगर निगम में भी खिलेगा कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा” चुनावी पिच पर उतरे भाजपा के ‘फायरब्रांड’ अनुराग ठाकुर, धर्मशाला में कांग्रेस को दिया ‘करारा जवाब’ – कार्यकर्ताओं में उबाल  धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर हिमाचल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में अपना बड़ा चेहरा उतारते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर को धर्मशाला के रण में उतार दिया है। बैजनाथ से धर्मशाला तक अनुराग ठाकुर के तूफानी प्रचार अभियान ने कांग्रेस खेमे में हलचल तेज कर दी है। अनुराग को सुनने उमड़ी भीड़ और नारों की गूंज से धर्मशाला का सियासी माहौल भगवामय हो गया।   बैजनाथ के पंडोल रोड में जनसंपर्क अभियान के बाद अनुराग ठाकुर धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने ढोल-नगाड़ों एवं जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। जनसभा को सं...

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: पिछले 48 घंटो में 09 वाहन पकड़े

चित्र
  अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: पिछले 48 घंटो में 09 वाहन पकड़े  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए पिछले 48 घंटों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 09 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से प्राप्त हुई है जिसमें  कार्रवाई का विवरण इस प्रकार से है लिए थाना डमटाल: 02 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े गए।थाना फतेहपुर,थाना ज्वाली ,थाना इंदोरा, थाना रेहन में 07 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गईl पकड़े गए 02 मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया है। बाकी ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमों के तहत जुर्माना और कार्रवाई की गई है।जिला नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से अनुरोध है कि अवैध खनन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

नवोदय में चयन रितविक भारद्वाज ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

चित्र
  नवोदय में चयन रितविक भारद्वाज ने बढ़ाया क्षेत्र का मान नूरपुर  उपमंडल नूरपुर के अंतर्गत गांव मठोली, डाकघर बासा बजीरा के होनहार छात्र रितविक भारद्वाज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में कक्षा छठी के लिए चयन प्राप्त किया है। रितविक ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 82 अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रितविक भारद्वाज, सुरेश कुमार के सुपुत्र हैं तथा वर्तमान में सैक्रेड सौल कैंब्रिज स्कूल, रोड़ में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। कम उम्र में मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची लगन के साथ की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।परिजनों ने बताया कि रितविक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। स्कूल में भी वह अपनी मेहनत, व्यवहार और पढ़ाई के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं। अध्यापकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने नवोदय जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। रितविक की इस उपलब्धि से गांव मठोली सहित पूरे क्षेत्र...

धर्मशाला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब, जनता के पैसे पर टेंडर माफिया और घोटालों की सरकार : बिक्रम ठाकुर

चित्र
  धर्मशाला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब, जनता के पैसे पर टेंडर माफिया और घोटालों की सरकार : बिक्रम ठाकुर धर्मशाला में विकास ठप, पानी संकट, टूटी सड़कें और कूड़े के ढेर कांग्रेस की पहचान बन चुके हैं : बिक्रम ठाकुर नगर निगम धर्मशाला में लोकतंत्र ठप, दो वर्षों से सदन की बैठक तक नहीं हुई : भाजपा कांग्रेस नेताओं पर जमीन कब्जे, टेंडर घोटाले और नगर निगम संपत्तियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप धर्मशाला की जनता अब भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और झूठी राजनीति का हिसाब लेने को तैयार : बिक्रम ठाकुर धर्मशाला,  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस का कार्यकाल भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, टेंडर माफिया, पानी संकट और विकास कार्यों की विफलता का प्रतीक बन चुका है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित नगर निगम में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औ...

पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनता से धोखे का केंद्र बन चुका है : विपिन परमार

चित्र
  पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनता से धोखे का केंद्र बन चुका है : विपिन परमार ₹20 लाख की मशीन कबाड़ में बेची, ₹127 करोड़ की सीवरेज योजना अधूरी — कांग्रेस ने पालमपुर को लूटा : भाजपा पानी, सड़क, स्वास्थ्य और पार्किंग हर मोर्चे पर फेल हुई कांग्रेस सरकार : विपिन परमार अवैध भवन मंजूरियों, जमीन घोटालों और टेंडर भ्रष्टाचार से बदनाम हुआ पालमपुर नगर निगम झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा पालमपुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार ने पालमपुर नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार और कांग्रेस शासित नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, प्रशासनिक लापरवाही और जनता से धोखे का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के सामने कांग्रेस सरकार और नगर निगम के ढाई वर्षों के कुशासन का पूरा सच लेकर आई है। विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाला पालमपुर नगर निगम भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का अड्डा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब ₹20 लाख की वज़न मशीन को मा...

पूर्व बीडीसी के मकान की छत उड़ी,खुले में गुजारनी पड़ी रात,

चित्र
  पूर्व बीडीसी के मकान की छत उड़ी,खुले में गुजारनी पड़ी रात , फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल फतेहपुर के जगनोली से पूर्व में रहीं बीडीसी सुरेखा देवी के मकान की छत बीती शाम आये तूफ़ान कारण उड़ गई. जिस कारण सुरेखा देवी को बच्चों सहित खुले में रात गुजारनी पड़ी. इसी बिषय पर सुरेखा देवी ने बताया उन्होने हाल ही में कमरे खड़े किये थे जिन पर टीन डालकर परिवार सहित रह रहे थे. कि बीती शाम. तूफान कारण टीन उड़ गई जिस कारण अंदर रखा हुआ सारा सामान भीग गया. वहीं उन्हें परिवार सहित खुले में ही रात गुजारनी पड़ी. बताया उन्हें शासन व प्रशासन की तरफ से कोई भी राहत नहीं मिली है. बताया बीडीसी रहते हुए भी उन्हें कोई भी सहायता नहीं मिली थी. उन्होने फिर शासन व प्रशासन से अपील की है कि उन्हें राहत मुहैया करवाई जाए. ताकि वह अपने मकान को बनबा पाए.

पंचायत चुनावों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बिल कलेक्शन काउंटर रहेंगे बंद

चित्र
  पंचायत चुनावों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बिल कलेक्शन काउंटर रहेंगे बंद रिवालसर : अजय सूर्या /  विद्युत उप-मण्डल रिवालसर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में मई माह के दौरान लगने वाले बिजली बिल कलेक्शन काउंटर पंचायत चुनावों के चलते बंद रहेंगे। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। सहायक अभियन्ता ई. चिंतन प्रकाश ने बताया कि 21 मई 2026 को कोठी, 22 मई को फतेहपुर, 23 मई को लेदा, 25 मई को कोठीगहरी तथा 28 मई 2026 को हल्यातर में आयोजित होने वाले बिल कलेक्शन काउंटर बंद रहेंगे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मई 2026 के बिजली बिल का भुगतान उपभोक्ता विद्युत उप-मण्डल रिवालसर कार्यालय में आकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से समय पर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: