संदेश

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार : डॉ. राजीव बिंदल चुनावों के बीच नियम बदलना लोकतंत्र और संविधान पर हमला : भाजपा डर, धमकी और धनबल से जनादेश चुराने की साजिश रच रही कांग्रेस : डॉ. बिंदल शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी सफलता से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अब चुनावों के नियमों में बदलाव कर जनादेश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी लोकतंत्र की खुली हत्या है। यह संविधान को तोड़-मरोड़ कर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लगातार चुने हुए...

धमेटा के विशाल दंगल में गूंजी पहलवानों की हुंकार, महाराष्ट्र के बालू बोटके बने विजेता

चित्र
धमेटा के विशाल दंगल में गूंजी पहलवानों की हुंकार, महाराष्ट्र के बालू बोटके बने विजेता सेवा निवृत्त आईएएस विकास लाबरू बोले — अब हर वर्ष 21 मई को आयोजित होगा धमेटा दंगल  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र के कस्बा धमेटा में आयोजित विशाल दंगल मेले में देशभर के पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के बालू बोटके विजेता बने जबकि अमृतसर के सानबीर कोहाली उपविजेता रहे। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति विपिन पठानिया और विशेष अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त आईएएस विकास लाबरू मौजूद रहे। इस अवसर पर धमेटा की धरती पर सजा विशाल दंगल मेले का अखाड़ जहां देशभर से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से पहुंचे पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।दंगल का मुख्य मुकाबला महाराष्ट्र के बालू बोटके ने जीतकर अपने नाम किया, जबकि अमृतसर के सानबीर कोहाली उपविजेता रहे। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों ने दर्शक...

नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव में माता पंज पीरी छिंज मेला में विशाल दंगल का संपन्न

चित्र
  नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव में माता पंज पीरी छिंज मेला में विशाल दंगल का संपन्न  नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /  नगरोटा सूरिया क्षेत्र में जरपाल गांव का मशहूर ऐतिहासिक माता पंज पीरी छिंज मेला में वीरवार को विशाल दंगल का आयोजन के साथ संपन्न हो गया। मेले में कुश्तीयों कि बड़ी व छोटी दोनों मालियां ईरान के पहलवानों ने जीती। देश विदेश के पहलवानों की कुश्तीयां देखने दर्शक रात नौ बजे तक दंगल मैदान में डटे रहे। मेले कि बड़ी माली ईरान के मिर्जा पहलवान ने उत्तर प्रदेश के विनायक को पटखनी देकर आपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली ईरान के ही हामिद पहलवान ने कोहाली के साहिल पहलवान को पछाड़ कर हासिल की। मेले की कुश्तीयों में नगरोटा सूरियां के पूर्व उपप्रधा सुखपाल गोगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जबकि सेंट रुद्राक्ष कान्वेंट स्कूल खब्बल कथोली के एमडी स्वर्ण सिंह राजपूत ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस बार बड़ी माली का इनाम 1 लाख 71 हज़ार रुपये, जबकि छोटी माली के लिए 1 लाख 51 हज़ार रुपये दिए गए। इसके अलावा दो कुश्तीयां 71 - 71 हजार रुपए, दो कुश्तीयां 51 - 51...

सुनहारा के चार परिवारो के 24 मतदाताओं के नाम. बोटर लिस्ट से गायब, मतदाता परेशान

चित्र
  सुनहारा के चार परिवारो के 24 मतदाताओं के नाम. बोटर लिस्ट से गायब, मतदाता परेशान  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / बिकास खंड फतेहपुर की पंचायत सुनहारा के चार परिवारों के 24 मतदाताओं के नाम. बोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं. जिस कारण मतदाता काफ़ी परेशान हैं. इसी बिषय पर शुक्रवार को जानकारी देते हुए एक परिवार के मुखिया बरियाम सिंह ने बताया उनके परिवार के आठ मतदाताओं के नाम बोटर लिस्ट में नहीं है. वहीं दूसरे परिवार के मुखिया तरसेम लाल ने बताया उनके परिवार के तीन मतदाताओं के नाम गायब है. वहीं तीसरे परिवार से अनीता देवी ने बताया उनके परिवार के सात मतदाताओं के नाम बोटरलिस्ट में नहीं है. वहीं चौथे परिवार के मुख्य बिशन सिंह ने बताया उनके परिवार के 6 मतदाताओं के नाम बोटर लिस्ट से गायब है. वहीं उक्त मतदाताओं ने बताया वह आज से मत डालने नहीं लगे है बल्कि पिछले कई सालों से मत डालते आये हैं लेकिन इस बार बोटर लिस्ट से उनके नाम काट दिए गए हैं. बताया बोटर लिस्ट में नाम. न होने की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली तुरंत उन्होंने एसडीएम व बीडीऑ से सम्पर्क किया लेकिन उन्होंने भी यह कहते हुए राहत नह...

ज़ेस्टिमा वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों की सराहना, लोगों से अपनाने की अपील

चित्र
  ज़ेस्टिमा वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों की सराहना, लोगों से अपनाने की अपील नेरचौक : अजय सूर्या /  सीसीआई ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी सुरेंद्र कुमार हाल ही में सुंदरनगर स्थित शिवम कैफे में ठहरे हुए थे। इस दौरान जस्टिमा वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि दुर्गा देवी ने उनसे मुलाकात की और कंपनी के विभिन्न उत्पादों की जानकारी साझा की। मुलाकात के दौरान दुर्गा देवी ने कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे स्वास्थ्य एवं वेलनेस उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया। उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता को लेकर सुरेंद्र कुमार ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ज़ेस्टिमा वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के उत्पाद काफी अच्छे हैं और लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अच्छे और गुणवत्तापूर्ण वेलनेस उत्पादों को अपनाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग बेहतर जीवनशैली की ओर प्रेरित हों। इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य तथा जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

डाडासीबा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मंदिर में चोरी की वारदात का मात्र 2 घंटे में खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 डाडासीबा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मंदिर में चोरी की वारदात का मात्र 2 घंटे में खुलासा; आरोपी गिरफ्तार ​डाडासीबा (कांगड़ा)  पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत पुलिस थाना डाडासीबा ने मुस्तैदी दिखाते हुए शेरावाली माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का महज दो घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। ​सुबह पूजा के समय हुआ चोरी का खुलासा ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज (22 मई 2026) सुबह करीब 5:30 बजे जब शेरावाली माता मंदिर के पुजारी बलदेव (पुत्र स्वर्गीय श्री हरि सिंह, निवासी नंगल चौक, डाडासीबा) पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर परिसर में चोरी होने की बात पाई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आरा चौक के पास गश्त कर रही डाडासीबा पुलिस टीम को दी। ​लाखों के गहने और नकदी पर हाथ किया था साफ ​शिकायतकर्ता के मुताबिक, चोर मंदिर से माता जी के श्रृंगार और सजावट का सामान उड़ा ले गया था। चोरी हुए सामान में: ​सोने की नथ और मंगलसूत्र ​गले का हार और झुमके ​पीली धातु का लॉकेट ​कृत्रिम आभूषण,...

मंडी मे नशीली दवाइयों के सेवन करने से युवक की मौत हो गई 2 के खिलाफ मामला दर्ज

चित्र
  मंडी मे नशीली दवाइयों के सेवन करने से युवक की मौत हो गई 2 के खिलाफ मामला दर्ज मंडी : अजय सूर्या /  विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा और थाना जोगिंद्रनगर के तहत आने वाले क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अब 2 युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल, 2026 को मोहनघाटी क्षेत्र के बडेहड़ गांव निवासी हीरालाल पुत्र बांकेलाल ने अपने साथियों विशाल पुत्र नवीन और दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के साथ ट्रामाडोल तथा डेक्स्ट्रोमिथॉर्फन जैसी नशीली दवाइयों का सेवन किया था। नशे की अधिक मात्रा लेने के कारण हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशाल और दीपक का मैडीकल परीक्षण करवाया था। अब फोरैंसिक लैब से आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों युवकों ने नशे की दवाइयों का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने फोरैंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर विशाल पुत्र नवीन तथा दीपक पुत्र स्वर्गीय जानकी दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस म...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: