जय पीर बाबामंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन
जय पीर बाबामंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के नजदीक रेलवे स्टेशन भरमाड़ के पास स्थित जय पीर वावा मंदिर में 21वां वार्षिक भंडारा कल बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जो शाम 7 बजे तक चलेगा। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह जानकारी मंदिर के सेवक सुनील कुमार डिंपल ने दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें