1.210 किलो चरस मामले में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी गिरफ्तार
1.210 किलो चरस मामले में बैकवर्ड लिंकेज पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
प्रदेश मे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर लगातार सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। इसी कड़ी में थाना रेहन में दर्ज फिर एफ आई आर No. 41/26 दिनांक 13.04.2026 अंतर्गत धारा 20, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में की जा रही गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार से है शुक्रदीन पुत्र बघू, निवासी गांव तलेशा, डाकघर जडेरा, तहसील एवं जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 35 वर्ष हिमाचल प्रदेश l
गौरतलब है कि उक्त मामले में पहले पुलिस द्वारा दो आरोपियों रोबिन और यूसुफ निवासी जिला चंबा को 1 किलो 210 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व मानवीय सूचना एवं विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए उक्त आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें