भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद

 भीषण गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, लाहौल-स्पीति बना पहली पसंद


केलांग : रंजीत लाहौली /

 देश के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेंड़ो से लोग बेहाल है ।ऐसे में हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश कर रहा है ।यही वजह है । बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हसीन वादियां की ओर रूख कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली और लाहौल स्पीति इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जहां मैदानी इलाकों में लोग घर गर्म हवाओं से परेशान हैं ।वहीं हिमाचल की वीडियो में ठंडी हवा लोगों को सुकून दे रही है । लाहौल स्पीत में तापमान में 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है । जिससे यहां का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। लाहौल स्पीति की बर्फ से ढकी चोटियां, नीला आसमान और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर रही है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को गर्मी से राहत के साथ मानसिक शांति भी दे रही है पर्यटक बर्फीली चोटियों के बीच घूमने फोटोग्राफी करने और एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं वहीं रोहतांग दर्रा और अटल टनल के आसपास भी पर्यटकों की भीड देखने को मिल रही है। स्थानीय पर्यटन कारोबारी के अनुसार पिछले कुछ दिनोंमें पर्यटकों की काफी संख्या बढ़ रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,