सबसे ज्यादा अंतर वोट से जीतकर अनामिका बनी पार्षद
सबसे ज्यादा अंतर वोट से जीतकर अनामिका बनी पार्षद
नूरपुर : विनय महाजन /
नगर परिषद नूरपुर के हाल ही में हुए चुनावो में सबसे ज्यादा वोट अंतर से अनामिका पत्नी विनय कुमार बंटी (पूर्व नगर पार्षद) जीती है l उन्होंने 299 मतो के अंतर के साथ जीत हासिल की है l अनामिका नगर परिषद के वार्ड 7 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थीl नगर परिषद के इस वार्ड में 1245 मतदाता थे जिम 618 पुरुष व 627 स्त्री मतदाता थे l चुनाव परिणाम आने के वाद वार्ड 7 की इस महिला पार्षद अनामिका को पूरे नगर परिषद में सबसे अधिक लीड मिली है l अनामिका के पति विनय कुमार उर्फ बंटी पिछली नगर परिषद में नगर परिषद रहे थे पेशे से एक ठेकेदार भी है l बता दे की अनामिका कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थी l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें