नशा मुक्ति केंद्र से भागे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, चौथे दोस्त ने भी गंवाई जान
नशा मुक्ति केंद्र से भागे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, चौथे दोस्त ने भी गंवाई जान
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के नागावाड़ी मे स्थित एक एन जी ओ संजीवनी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र से गत सोमवार रात को अचानक लापता हुए तीन युवकों की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला पुलिस नूरपुर के अनुसार तीनों युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ कार से अमृतसर जा रहे थे। पंजाब के गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नोशहरा मज़्ज़ा सिंह के पास हुए हादसे में तीनों युवकों नरेश कुमार, विनोद कुमार और राही के साथ कार चालक विक्की विक्रम की भी जान चली गई। विक्की भदरोया में काम करता था और अपनी कार में तीनों को अमृतसर ले जा रहा था।घटना के बाद संजीवनी फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद तीनों युवक केंद्र से बाहर कैसे निकल गए। क्षेत्र में इस संस्था की करगुजारी को लेकर काफी चर्चाएं भी चर्चित है l
इस मामले मे एसपी नूरपुर कलभूषण वर्मा ने बताया कि संजीवनी फाउंडेशन से लापता हुए तीनों युवकों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गईं थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी जांच में जुट गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें