बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मिला नया अध्यक्ष, अरुण ठाकुर की नियुक्ति

 बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मिला नया अध्यक्ष, अरुण ठाकुर की नियुक्ति


रिवालसर : अजय सूर्या /

जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनरल सेक्रेटरी (संगठन) श्री विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस समिति बल्ह के अध्यक्ष पद पर श्री अरुण ठाकुर की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है।

पार्टी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पार्टी ने निवर्तमान बल्ह कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पावन ठाकुर के योगदान की भी सराहना की। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नए अध्यक्ष अरुण ठाकुर के नेतृत्व में बल्ह क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर