नगर परिषद की नव निर्वाचित कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नीति महाजन की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर परिषद की नव निर्वाचित कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नीति महाजन की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्षा नीति महाजन शपथ लेने से पहले ही कांग्रेस समर्थित पार्षदों व शहर के लोगों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची तथा एसडीएम को शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की। नीति महाजन ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में यह कहा की चुनावों के दौरान ज़ब उन्होंने अपने सभी प्रत्याशियों के साथ वार्डों का दौरा किया था तो आवारा पशुओं की समस्या एक बहुत बड़ा मुद्दा थी। नीति महाजन ने कहा की चुनावों के दौरान उन्होंने शहर वासियों को अश्वस्त किया था की यदि नगर परिषद में कांग्रेस की कमेटी बनती है तो आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद प्राथमिकता से कार्य करेगी। नीति महाजन ने एसडीएम अरुण शर्मा से आग्रह करते हुए कहा की शपथ समारोह से पहले आवारा पशुओं से शहर को निजात दिलाने के लिए अपने स्तर पर उचित कदम उठाये जाए। एसडीएम ने नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों को अश्वस्त करते हुए कहा की जल्द ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित विभागों से समन्वयन कर इस समस्या को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा की यदि कुछ कड़े कदम भी उठाने पड़े तो शहर वासियो का सहयोग जरूरी होगा। इस अवसर पर उनके साथ वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, गौरव महाजन, पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष यश पाल सोगा सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें