सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल में गरिमामय अलंकरण समारोह आयोजित

 सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल में गरिमामय अलंकरण समारोह आयोजित


नेरचौक : अजय सूर्या /

सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट स्कूल में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत, पुष्पगुच्छ भेंट एवं स्वागत गीत के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता ने समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान विद्यालय के विभिन्न क्लबों एवं हाउसों के संचालन हेतु चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा बैज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर स्कूल कैप्टन याचिका, हेड बॉय तरुण, हेड गर्ल लावण्या  सेन, कल्चरल हेड गायत्री ठाकुर, स्पोर्ट्स हेड बॉय कीकरन, स्पोर्ट्स हेड गर्ल गौरी सकलानी तथा डिसिप्लिन हेड कोमल कुमारी सहित विभिन्न हाउस कप्तानों को अलंकृत किया गया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में प्रधानाचार्या एकता ने मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न पदों पर चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर