पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण 3 शिक्षकों समेत 8 लोग घायल हुए


पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण 3 शिक्षकों समेत 8 लोग घायल हुए 

हरियाणा और पंजाब राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गयी। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक, भिवानी, करनाल, अंबाला, हिसार और पंचकुला में कोहरा छाया रहा। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा, मोहाली और रूपनगर सहित कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। इस कारण वाहनों की गति धीमी रही। कुछ वाहन चालकों ने हेडलाइट्स चालू कर दी।

तो वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो सीतापुर जिले में आज सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। जहां एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। 

इस हादसे में वैन में सवार 3 शिक्षकों समेत 8 लोग घायल हो गये। बता दें कि यह हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली गांव के पास हुआ। दरअसल घने कोहरे के बीच वैन चालक सड़क के किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। ऐसे में वैन ट्रक से जा टकराई। 

आठ लोग जख्मी हो गये। उनमें से तीन शिक्षक तथा वैन चालक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिये लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल घायलों का मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बता दें कि वैन में सवार सभी लोग लखनऊ से आ रहे थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर