हिमाचल में एक बार फिर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया,कोरोना को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बैठक बुलाई


ब्यूरो :
हिमाचल में एक बार फिर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर आज कोरोना को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बैठक बुलाई है।


चीन समेत कुछ अन्य देशों में कोरोना तेजी से दोबारा फैल रहा है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है। संभव है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आज कोरोना को लेकर कुछ गाइड लाइन जारी कर सकता है, क्योंकि चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।


अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 85 से 95 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। मरीजों को फर्श पर लेटा कर इलाज किया जा रहा है। दवा और ऑक्सीजन का संकट भी गहराने लगा है। रोजाना सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं। इतनी मौतें हो चुकी हैं कि अस्पतालों में अब लाश रखने की जगह भी नहीं बची है। ​​​​​ऐसे में देश और प्रदेश में भी कोरोना को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।


हिमाचल सरकार भी आज टेस्ट और ट्रेसिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दे सकती है। राहत की बात यह है कि प्रदेश में अभी कोरोना के 20 एक्टिव केस बचे हैं। 5 जिले हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सोलन और ऊना कोरोना मुक्त हो गए हैं, जबकि बिलासपुर में 3, चंबा में 1, कांगड़ा में 6, कुल्लू में 4, मंडी में 2, शिमला में 3 और सिरमौर में 1 एक्टिव केस हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में