5 पुलिसकर्मी घायल,मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के दफ्तर पर भीड़ का हमला

5 पुलिसकर्मी घायल,मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के दफ्तर पर भीड़ का हमला

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ ने अचानक आकर सीएमओ कार्यालय के बाहर से हमला करना शुरू कर दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि भीड़ में से कुछ लोगों ने कार्यालय भवन और यहां तक कि सुरक्षा कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और गेट तोड़ने की कोशिश की।

हालात ज्यादा खराब होने पर सीएम कॉनराड संगमा ने खुद हिंसा में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों का हालचाल लिया और वह पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्जी कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री एक बैठक कर रहे थे जब प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और पथराव किया. मुख्यमंत्री काफी देर तक अपने कार्यालय में ही फंसे रहे. कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि मेघालय में काफी समय से शीतकालीन राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं. ऐसे में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इस मुद्दे पर बात करने के लिए आंदोलनकारी संगठनों को बुलाया था।

मुख्यमंत्री कोनराड सीएमओ कार्यालय तुरा में 3 घंटे से अधिक समय तक आंदोलनकारी संगठनों के साथ शांतिपूर्ण चर्चा कर रहे थे. इस बीच, अचानक हजारों की भीड़ सीएमओ तुरा के पास आई और पथराव शुरू कर दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1683513268864954369?t=zvc5y_UUi4mRhfsknyTuJA&s=19


जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. घटनाक्रम और हंगामे में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीएमओ तुरा की खिड़कियों पर भी पथराव किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत