पिता ने 4 बच्चों को एक साथ खिलाया जहर,तीन की हुई मौत एक की हालत गंभीर

पिता ने 4 बच्चों को एक साथ खिलाया जहर,तीन की हुई मौत एक की हालत गंभीर 


यह दिल दहला देने वाला मामला रोहतक के कबूलपुर गांव से उभर सामने आया है। यहां एक बाप ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया।यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब बच्चों की मां पड़ोस में काम करने गई थी और पिछे से पिता सुनील ने उसकी बेटी 10 वर्ष की लिसिका, 8 वर्षीय हीना, 7 वर्षीय दीक्षा तथा 1 वर्षीय देव को जहरीला पदार्थ दे दिया था। चारों बच्चों को उनके चाचा सुंदर आपातकालीन विभाग में लेकर गया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया था।  

एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सुमन ने बताया कि उन्होंने गांव के ही किसी युवक से 2 लाख रुपए कर्ज लिया था, वे धीरे-धीरे किस्तों में पैसा दे रहे थे। लेकिन उस पैसे को देने का ज्यादा दवाब बन रहा था और इसी वजह उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।

आपको बता दें कि तीनों की चिताओं को उनके चाचा ने मुखाग्नि दी। बच्चों की अंतिम यात्रा में अनेक ग्रामीण व रिश्तेदार शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग