वृजराज मन्दिर में माथा टेकने गई ज्वाली के बनाड़ा की मां-बेटी हुई गायब, शिकायत हुई दर्ज

वृजराज मन्दिर में माथा टेकने गई ज्वाली के बनाड़ा की मां-बेटी हुई गायब, शिकायत हुई दर्ज


( ज्वाली दीपक शर्मा ) पुलिस थाना नूरपुर में महिला व दो माह की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जसवीर सिंह पुत्र सरन दास निवासी बनाडा (जवाली) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 नवंबर 2023 को वह अपनी पत्नी प्रवीण व दो माह की बेटी को लेकर बस के माध्यम से नूरपुर में गया था तथा सुबह करीबन 9:45 बजे न्याजपुर में पहुंचे। वहां पर पत्नी प्रवीण ने कहा कि मैंने वृजराज मन्दिर में माथा टेकने अकेले जाना है। मुझे न्याजपुर में खड़ा होने को कहकर वह स्वयं बेटी को लेकर वृजराज स्वामी मन्दिर नूरपुर को चली गई। तकरीबन 10:30 बजे मुझे मैसेज किया कि आप ऊपर मन्दिर में आकर मुझे ले जाओ। जब मैं मन्दिर में पहुंचा तो वहां पर न तो प्रवीन मिली और न ही मेरी दो माह की बेटी थी। फोन भी स्विच ऑफ आया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। अपने ससुराल व रिश्तेदारों के घर भी फोन किया लेकिन कोई अतापता नहीं चल पाया। आखिरकार पुलिस थाना नूरपुर में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह ने गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी व बेटी को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। परिजनों का बुरा हाल है।  

तो वहीं एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है तथा प्रवीन व उसकी बेटी की फोटो हर थाना में भेज दी है। उन्होंने कहा कि वृजराज स्वामी मंदिर में लगे सीसीटीवी ।फुटेज को खंगाला जाएगा तथा उसके फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन