कर्मचारियों ने सुख्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कर्मचारियों ने सुख्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


( शिमला गायत्री गर्ग )

हिमाचल प्रदेश सचिवालय और विभिन्न निगमों तथा बोर्डों के कर्मचारियों ने प्रदेश सचिवालय के प्रांगण में सुक्खू सरकार को अपनी ताकत का एहसास करवाया। डीए व संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान न होने से नाराज हिमाचल के कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। बार-बार भुगतान की मांग करने के बावजूद सरकार द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से नाराज सचिवालय के कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी परिसंघ के बैनर तले एकत्र हुए कर्मचारियों ने दोपहर के भोजन के वक्त गेट मीटिंग कर सरकार को अपनी ताकत का एहसास करवाया। उन्होंने डीए व एरियर के भुगतान को लेकर जमकर नारेबाजी की।

सचिवालय सेवा परिसंघ ने सचिवालय के अर्म्सडेल भवन के प्रांगण में हल्ला बोला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा परिसंघ के चेयरमैन संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय में करीब 750 पद खाली पड़े हैं और पे-फिक्सेशन नहीं हो रही है। अनुबंध अवधि की संशोधित वरिष्ठता सूची नहीं निकल रही है। उन्होंने कहा कि डीए व संशोधित वेतनमान का एरियर सबसे बड़ा मुद्दा है। वेतनमान के एरियर के नाम पर पूर्व सरकार के समय केवल 50 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद कोई भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 1986 तक कर्मचारियों को वेतनमान के एरियर का एकमुश्त भुगतान होता था। लेकिन अब कर्मचारियों को 2016 के बाद से एरियर मिला ही नहीं। सिर्फ 50 हजार रुपये मिले हैं।

संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने एक बार फरमान जारी किए थे कि जो एरियर है, इसको 0.025 प्रतिशत के हिसाब से दिया जाए। यह भुगतान 32 सालों में होता, लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसी तरह डीए का एरियर भी 5 साल में मिलना था। उन्होंने कहा कि लिहाजा वह इसे लेकर भी मुख्यमंत्री से मिले। पता लगते ही मुख्यमंत्री ने उसी वक्त आदेश जारी किए कि इस आदेश को वापस ले लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से