अग्निवीर भर्ती रैली में 4 जिला के 2800 युवाओं ने दी शारीरिक योग्यता व मापदंड परीक्षा - कर्नल पुष्विन्दर कौर

 अग्निवीर भर्ती रैली में 4 जिला के 2800 युवाओं ने दी शारीरिक योग्यता व मापदंड परीक्षा - कर्नल पुष्विन्दर कौर 

08 सितम्बर को होगा मेड़िकल टेस्ट, 09 को होगा भर्ती रैली का समापन


शिमला  प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निपथ योजना के तहत 4 जिला सोलन, किन्नौर, शिमला व सिरमौर के युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा 03 सितम्बर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 03 दिसंबर से 07 सितंबर 2024 तक अग्निवीर भर्ती रैली में इन 4 जिला के 2800 युवाओं ने शारीरिक योग्यता /मापदंड परीक्षा दी है। 

यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विन्दर कौर ने दी।

उन्होने बताया कि आज की भर्ती रैली ब्रिगेडियर सुजेश बाबू पी.जे. डीडीजी, रिक्रूटिंग स्टेट अंबाला की देखरेख में आयोजित की गई। आज की भर्ती रैली में सिरमौर जिला के लगभग 500 युवाओं ने सेना में जी.डी. के लिए शारीरिक योग्यता व शारीरिक माप परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान सभी अधिकारियों ने जिम्मेदारी, पूरी निष्ठा व अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

भर्ती निदेशक ने बताया कि पूरी रैली प्रक्रिया का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया और यह भर्ती प्रक्रिया निशुल्क व पूर्णतया पारदर्शी व योग्यता पर निर्भर थी। उन्होंने बताया कि 08 सितम्बर का दिन मेड़िकल टेस्ट के लिए रखा गया है और 09 सितम्बर को भर्ती रैली का समापन होगा।                                         

उन्होंने बताया कि जिन युवाओं का अग्निवीर के रूप में सेना के लिए चयन होगा उन्हे ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर