गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 सैनिक शहीद, 2 पोर्टर की मौत, 3 घायल

गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 सैनिक शहीद, 2 पोर्टर की मौत, 3 घायल 

सरकार बनने के बाद हमलों में तेजी



जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने गुरुवार को सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। इसमें दो सैनिक शहीद हो गए और दो सिविलियन पोर्टर मारे गए। तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाम को गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास बूटा पाथरी इलाके के नागिन चौक पर आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के एक वाहन पर गोलीबारी की। घाटी में यह हमला सामान्यतया आतंक-मुक्त समझे जाने वाले क्षेत्र में हुआ। 

सरकार बनते ही हमलों में तेजी आई है। इससे पहले गुरुवार को ही आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में प्रवासी मजदूरों पर यह तीसरा हमला था। 18 अक्टूबर को बिहार के मजदूर अशोक कुमार चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार 20 अक्टूबर को गांदरबल में एक इंफ्रा कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमला किया गया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग