भगवान वाल्मीक जी ने मानवता के कल्याण के लिए 'रामायण' की रचना की: परमजीत सिंह गिल
भगवान वाल्मीक जी ने मानवता के कल्याण के लिए 'रामायण' की रचना की: परमजीत सिंह गिल
बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह)हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीक जी के प्रकट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीक क्रांति सेना पंजाब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और भव्य शोभा यात्रा की शुरुआत ज्योति जगा कर की ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीक जी ने मानवता के कल्याण के लिए रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना की और राम कथा को जन-जन तक पहुंचाया, जिसे सुनने और पढ़ने से मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीक ने श्री राम चन्द्र जी के जीवन पर जो लिखा है, उससे मार्गदर्शन लेते हुए हमें भी अपने जीवन में शुभ कर्म करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस तरह से मनुष्य भौतिकवादी होता जा रहा है, ऐसे में भगवान वाल्मीक जी के दिखाए मार्ग पर चलकर मानवता के कल्याण में योगदान देना समय की मांग है।
इस अवसर पर परमजीत सिंह गिल को भगवान वाल्मीक क्रांति सेना और विशाल शोभा यात्रा के आयोजकों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं