पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।



पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शनिवार सुबह को मुक्तेश्वर निवासी रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश ने पत्नी संगीता के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्याकांड के बाद आरोपी पति फरार हो गया।  

मृतका के चार बच्चे लवी 16 वर्षीय लवी, 11 वर्षीय छवि, आठ वर्षीय पुत्र वंश और दो वर्षीय पुत्र हर्ष है। दोनों पुत्रियां स्कूल गई थी। घटना के समय रमेश के पिता खेत पर गन्ने छिलने गए थे।

हत्याकांड की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पति की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर