मनेई में स्थानीय लोगों सहित कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मनेई में स्थानीय लोगों सहित कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


 

(शाहपुर:जनक पटियाल) :  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर शाहपुर उपमण्डल के चंगर क्षेत्र की मनेई में स्थानीय लोगों संग कार्यकर्ताओं सहित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सभी  ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के देश के लिए योगदान को याद किया।वहीं पूर्व प्रधान कृपाल संधू ने कहा कि  लोग उनके शतायु होने की कामना करते थे. अटल बिहारी वाजपेई जीवन के 100 वर्ष नहीं देख पाए लेकिन आज उनकी 100 वीं जयंती मना रहे हैं. उंन्होने पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि सारा विश्व देखता रह गया और अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने परमाणु परीक्षण करके दिखाया. उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान अटल बिहारी वाजपेई ने जिस तरह से शासन चलाया उसी को आज सुशासन दिवस के रूप में मनायाय जा रहा है.उंन्होने कहा  कि अटल बिहारी वाजपेई ने ही अटल टनल जैसी बड़ी सौगात लाहौल के लोगों को दी थी. उन्होंने कहा 100वीं जयंती के मौके पर वह उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हैं.इस मौके पर कृपाल सिंह,पूर्व प्रधान कृपाल सिंह,अमर सिंह,नरेश कुमार, गिरधारी लाल, सूबेदार बी के राणा,ज्योति प्रकाश ,मदन लाल ग्राम केंद्र प्रमुख,वरियाम सिंह,विपन कुमार,रमेश, अशोक राणा, परषोतम लाल,जर्म सिंह,कैप्टन सुरजीत राणा,जगदीश धीमान, रमेश शर्मा सहित स्थानीय बूथों के सदस्य मौजूद रहे।


फोटो कैप्शन: पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा