विश्व रेडक्रास दिवस पर 08 मई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

 विश्व रेडक्रास दिवस पर 08 मई को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन


मंडी अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने आज यहां बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 08 मई, 2025 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय आयोजन उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह के कार्यालय परिसर में होगा। इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम "मानवता के पक्ष में" (ऑन द साइड ऑफ ह्यूमैनिटी) रखी गयी है।

उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी एवं हिम समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर 08 मई को प्रातः 10.00 बजे सायं 4.00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नेरचौक से चिकित्सा विशेषज्ञ भी शिविर के सफल आयोजन में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर सहभागिता जताने का भी आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद