"एक व्यक्ति–एक पेड़, तभी बचेगा भविष्य" - परमजीत सिंह गिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

"एक व्यक्ति–एक पेड़, तभी बचेगा भविष्य" - परमजीत सिंह गिल

 "एक व्यक्ति–एक पेड़, तभी बचेगा भविष्य" - परमजीत सिंह गिल


बटाला : अविनाश शर्मा /

 हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल ने आज औद्योगिक क्षेत्र बटाला में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना आज केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी बन चुका है।

पौधारोपण के बाद बातचीत करते हुए सरदार गिल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, मौसम के असामान्य बदलाव और बेमौसमी आपदाओं का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। “आज का मनुष्य भौतिक सुखों की दौड़ में अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरे की घंटी है,” उन्होंने कहा।

सरकारों को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि जहां विकास कार्यों हेतु पेड़ों की कटाई अत्यावश्यक हो, वहां केवल सीमित रूप से पेड़ काटे जाएं और उनकी जगह तुरंत नए पौधे लगाए जाएं, साथ ही उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, नीम, टाहली जैसे जीवनदायी पेड़ों को विशेष रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए और हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। “जब एक व्यक्ति इस धरती से जाता है, तो एक पेड़ उसकी अंतिम यात्रा में जलकर समाप्त होता है — इसलिए उसके बदले में एक नया पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।”

सरदार गिल ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकृति की सेवा भी मानवता की सेवा है। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील की कि हर शुभ अवसर पर, हर नए संकल्प के साथ, एक पौधा ज़रूर लगाएं — यही हमारी अगली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल तोहफ़ा होगा।

गौरतलब है कि सरदार परमजीत सिंह गिल न केवल हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, बल्कि रोटरी क्लब सहित कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्हें समय-समय पर समाजसेवा के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं