संदेश

‌‌देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने 1.686 किलोग्राम चरस/ कैनाविस की बरामद

चित्र
पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने 1.686 किलोग्राम चरस/ कैनाविस की बरामद   कुल्लू : 16 दिसम्बर 2024 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने डोहलूनाला में गश्त के दौरान कृष्ण (20 वर्ष) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव कालंग डाकघर शालंग तहसील व जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 1.686 किलोग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की है । उपरोक्त आरोपी कृष्ण के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियोग में आगामी अन्वेषण ज़ारी है । 

बड़सर उपमंडल का खिलाड़ी आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयन

चित्र
बड़सर उपमंडल का खिलाड़ी आदर्श शर्मा का राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयन। कांगड़ा : बड़सर उपमंडल के ग्राम पंचायत वल्याह के गांव बढ़नी के आदर्श शर्मा राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स में सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इस का आयोजन चौबिस तारीख को हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स ऐसोसिएशन द्वारा सिंथेटिक ग्राउंड लूहनू बिलासपुर में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आदर्श शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल करके अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। आदर्श शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मेंडल ला चुके हैं। इस सफलता के लिए गुरु जी व गांव बासियों ने और वल्याह पंचायत के प्रधान बलवीर जी ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आदर्श शर्मा ने इस बधाई के लिए सभी का धन्यवाद किया है।

जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया शांति का संदेश

चित्र
 जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया शांति का संदेश " साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह और ध्वज दिवस पर रैली का आयोजन।    जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर ने साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह और ध्वज दिवस के अवसर पर राजपुर इलाके में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश फैलाना और जरूरतमंदों की मदद करना था। इस रैली में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया।   महाविद्यालय के एनएसएस, रेड रिबन क्लब और रोटरैक्ट क्लब के प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों ने इस रैली में बढ़- चढ़ कर भाग लिया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने  उदारतापूर्वक दान भी दिया जिससे अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को सहायता प्रदान की जाएगी।  महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य, डॉ. विवेक शर्मा ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया उन्होंने कहा कि समाज सेवा के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है और ...

पर्यटन राज्य हिमाचल को सुक्खू सरकार की लगी काली नज़र

चित्र
पर्यटन राज्य हिमाचल को सुक्खू सरकार की लगी काली नज़र निजी हाथों में हिमाचली हित सौंपकर जनता को कर रहे गुमराह एचपीटीडीसी के चैयरमेन दे पद से इस्तीफा, संघ के गंभीर आरोपों की जांच करवाए सरकार विपिन सिंह परमार ने होटलों को बंद होना बताया सरकार की नाकामी धर्मशाला : पर्यटन राज्य हिमाचल प्रदेश को सुक्खू सरकार की काली नज़र लग गई है। सुलह से भाजपा विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचली हितों को निजी हाथों में सौंपकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जिसका अब न्यायपालिका के सार्वजनिक मंच पर खुलासा हो गया है। पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पर्यटन स्थिति खराब करने के लिए एचपीटीडीसी के चैयरमेन केबिनेट रैंक को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एचपीटीडीसी संघ ने प्रदेश की राजधानी शिमला में चैयरमेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से हटाए जाने की जोर-शोर से मांग की है। ऐसे में अब सरकार को इस विषय में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, जिसमें पर्यटन निगम के चैयरमेन पर लगे गंभीर आरोपों की सरकार को जांच करवानी होगी। विपिन सिंह परमार ने कहा कि पर्यटन निगम कर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: