पर्यटन राज्य हिमाचल को सुक्खू सरकार की लगी काली नज़र

पर्यटन राज्य हिमाचल को सुक्खू सरकार की लगी काली नज़र

निजी हाथों में हिमाचली हित सौंपकर जनता को कर रहे गुमराह

एचपीटीडीसी के चैयरमेन दे पद से इस्तीफा, संघ के गंभीर आरोपों की जांच करवाए सरकार

विपिन सिंह परमार ने होटलों को बंद होना बताया सरकार की नाकामी



धर्मशाला : पर्यटन राज्य हिमाचल प्रदेश को सुक्खू सरकार की काली नज़र लग गई है। सुलह से भाजपा विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचली हितों को निजी हाथों में सौंपकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जिसका अब न्यायपालिका के सार्वजनिक मंच पर खुलासा हो गया है। पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पर्यटन स्थिति खराब करने के लिए एचपीटीडीसी के चैयरमेन केबिनेट रैंक को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एचपीटीडीसी संघ ने प्रदेश की राजधानी शिमला में चैयरमेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से हटाए जाने की जोर-शोर से मांग की है। ऐसे में अब सरकार को इस विषय में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, जिसमें पर्यटन निगम के चैयरमेन पर लगे गंभीर आरोपों की सरकार को जांच करवानी होगी। विपिन सिंह परमार ने कहा कि पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने सीधे शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि निजी हाथों में सौंपने व हड़पंने को लेकर साजिश के तहत ही गलत आंकड़ा हाई कोर्ट के समक्ष रखा गया है। ऐसे में सरकार को न्यायपालिका सहित प्रदेश की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। श्री परमार ने होटलों को बंद होने के सीधे-सीधे कांग्रेस की प्रदेश सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गर्त में पहुंचाने के बाद अब दुख: भरे दो सालों का जश्र बनाने की भी तैयारी की जा रही है, जोकि सरासर राज्य की जनता के साथ अन्याय है।

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज दो सालों में प्रदेश की वो हालत हो चुकी है, जिनकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। सुक्खू सरकार ने जानबूजकर कोर्ट में राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों को घाटे में दिखाया, जिसके कारण आज 18 होटलों पर ताला लगने जा रहा है। इन सभी होटलों को निजी हाथों में सौंपने की सुक्खू सरकार ने एक घटिया चाल चली है। जिन होटलों को बंद करने के आदेश हुए हैं, उनमें कार्यरत कर्मचारियों तथा उनके परिवार की नीदें उड़ी हुई है। अब उनकी ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर सरकार उचित कदम नहीं उठाती है, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आए दिन देश भी में सुक्खू सरकार की किरकिरी हो रही है। कभी दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को सेल करने की बात हो रही है, तो कभी सुक्खू सरकार टाईलेट पर टैक्स लगा रही है। भ्रष्टाचारियों पर जांच करने की बजाए सुक्खू सरकार समोसे की जांच करवा रही है। अब सुक्खू सरकार की नाकामियों के कारण पर्यटन निगम के होटलों को सेल करने की नौबत आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन, भू और ट्रांसफर माफिया सहित अब पर्यटन माफिया सत्ता को चला रही है, और कांग्रेस सरकार माफियाओं को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बन गई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग