जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया शांति का संदेश

 जीजीडीएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया शांति का संदेश "

साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह और ध्वज दिवस पर रैली का आयोजन।


 


 जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर ने साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह और ध्वज दिवस के अवसर पर राजपुर इलाके में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज में साम्प्रदायिक सद्भावना का संदेश फैलाना और जरूरतमंदों की मदद करना था। इस रैली में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया।  

महाविद्यालय के एनएसएस, रेड रिबन क्लब और रोटरैक्ट क्लब के प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्री अरविंद कुमार के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों ने इस रैली में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने  उदारतापूर्वक दान भी दिया जिससे अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को सहायता प्रदान की जाएगी। 

महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य, डॉ. विवेक शर्मा ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया उन्होंने कहा कि समाज सेवा के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है और इस रैली से विद्यार्थियों ने समाज में एकता और सहयोग का संदेश प्रेषित किया है। रैली में कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार के नेतृत्व में। 

प्राध्यापक डॉ. ध्रुवदेव शर्मा, श्री विनीत ठाकुर, यशविंदर सिंह, डॉ. अनिता और डॉ. शिल्पी ने भी भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग