कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भेजा शुभकामना संदेश, दंगल कमेटी को दिए 51 हजार रुपये
कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भेजा शुभकामना संदेश, दंगल कमेटी को दिए 51 हजार रुपये नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने की। इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज वशिष्ठ अतिथि तथा विधायक रणवीर सिंह निक्का विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दंगल कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्त सरकारी कार्यक्रमों के चलते वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए तथा दंगल के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। अध्यक्षीय संबोधन में विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि बाबा क्यालू महाराज दंगल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और खेल भावना का प्रतीक है। उन्हो...