कांग्रेस सरकार के चार वर्षों की विफलताओं की चार्जशीट जनता के सामने लाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज
कांग्रेस सरकार के चार वर्षों की विफलताओं की चार्जशीट जनता के सामने लाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों का हिसाब देगी कांग्रेस सरकार, सूटकेस की राजनीति से चल रही है सरकार : डॉ. राजीव भारद्वाज धर्मशाला भाजपा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत चार्जशीट प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है, जिसका पूरा लेखा-जोखा भाजपा जनता के सामने रखेगी। डॉ. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग चार वर्षों में प्रदेश में "सूटकेस वाली सरकार" का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान जनहित के बजाय सत्ता बचाने और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहा, जिसके कारण प्रदेश के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों के आरोप स...