संदेश

यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित

चित्र
  यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित रिवालसर : अजय सूर्या / रिवालसर स्थित यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विदा हो रहे विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की यादगार पलों और अनुभवों को साझा किया तथा शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विशेष उपाधियाँ भी प्रदान की गईं। प्रीतम शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और ओशीन वर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं आदित्य सकलानी को मिस्टर पर्सनैलिटी और शिवांगी शर्मा को मिस पर्सनैलिटी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शगुन वर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री डी. डी. शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लि...

स्मार्ट मीटर लगाना जरुरी है या विधुत विभाग की विगडती व्यवस्था को सुधारना जरुरी :- प्रवीन कुमार

चित्र
  स्मार्ट मीटर लगाना जरुरी है या विधुत विभाग की विगडती व्यवस्था को सुधारना जरुरी :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक   यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा लम्बा समय हो गया स्मार्ट विधुत मीटर लगाये जाने के विरोध में प्रदेश की जनता जगह जगह सडकों पर चीख रही है , चिल्ला रही है ओर इस निर्णय के विरुद्ध सरकार की सेवा में ज्ञापन प्रेषित कर रही लेकिन सुक्खू सरकार के कानों में किसी प्रकार की कोई जूं तक नहीं रेंग रही है। पूर्व विधायक ने रोष भरे लहजे में कहा सुक्खू सरकार प्रदेश की निहायत शरीफ़ जनता को शक की निगाहों से देखकर बिजली चोरी के आरोप में ऐसे फरमान जारी कर रही है। प्रवीन कुमार ने कहा यही नहीं जनता के इतने बडे दबाव के आगे भी अगर सरकार टस से मस नहीं हो रही है तो जाहिर है स्मार्ट मीटर लगाने वाली कम्पनी के साथ सरकार की कोई बहुत बड़ी डील है। ऐसे में यहाँ सरकार के ऊपर सरेआम हाथी के दांत खाने के ओर , दिखाने के ओर वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। पूर्व विधायक ने तर्क के साथ कहा आज के आधुनिक युग में आज भी कई जगहों पर बिजली के खम्भो की जगह बांसो , टूट...

हिमाचल सरकार द्वारा डिजिटल मीटर लगाने का निर्णय आम जनता के साथ खुला धोखा – राजेश राणु।

चित्र
हिमाचल सरकार द्वारा डिजिटल मीटर लगाने का निर्णय आम जनता के साथ खुला धोखा – राजेश राणु।            भारतीय जनता पार्टी पालमपुर के जिला महामंत्री राजेश राणु ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में डिजिटल बिजली मीटर जबरन थोपना आम जनता के साथ सीधा धोखा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार एक और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अनावश्यक शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि सरकार को चाहिए था कि वह जनता को राहत देने वाली योजनाएं लाए। आज स्थिति यह है कि लोगों को अपने बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी का डर सता रहा है और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है।              भाजपा जिला महामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता की सुविधाओं की बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। डिजिटल मीटरों के माध्यम से बिजली दरों में वृद्धि और अतिरिक्त चार्ज वसूलने की साजि...

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सिद्धपुर-घाड़ के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर : सचिन गुलेरिया

चित्र
  कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सिद्धपुर-घाड़ के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर : सचिन गुलेरिया ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिद्धपुर - घाड़ के युवा जिला कांगड़ा कांग्रेस के युवा महासचिव सचिन गुलेरिया ने आज एक प्रेस बयान में कहा कि ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ के बिकास के लिये कृषि मंत्री चौधरी‌ कुमार ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है ! मैंने मंत्री साहब जो‌ भी पंचायत के विकास के लिये मांगा उनहोने कभी भी मना नहीं किया ! पंचायत के विकास के लिये डंगे व रास्तों के निर्माण के लिये 32 लाख रूपये दिये हैं ! बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिये दो ट्रांसफार्मर लगवाये है ! वहीं एक लिंक सम्पर्क मार्ग पीर वावा से लेकर महाशा बस्ती के लिये भी मंत्री ने एक करोड़ रूपये सवीकृत किये है ! जिस पर लगभग 50 लाख रूपये हो चुके हैं और निर्माण कार्य जारी है ! इसके साथ साथ कोहानाल भाटी सम्पर्क मार्ग को गर्मियों मैं पक्का करने के आदेश भी मंत्री साहब विभागीय अधिकारियों को दे दिये हैं ! वहीं कोहानाल चींजपुर ,चचिंयां सम्पर्क मार्ग ही जल्द ही वन जायेंगे ! उन्होंने बत...

विबी जी रामजी और SIR को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित,

चित्र
विबी जी रामजी और SIR को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट मंडी : अजय सूर्या / विकसित गारंटी फार रोजगार एंड आजिविका मिशन ग्रामीण और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विषय को लेकर जिला भाजपा मंडी ने कार्यशाला आयोजित की जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह 2025 में शुरू की गई योजना ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देती है जबकि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को इन मुद्दों पर जागरूक और प्रशिक्षित करना है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक युगांतकारी परिवर्तन की घोषणा की है, जिसके तहत ऐतिहासिक मनरेगा योजना के स्थान पर अब एक नया व्यापक कानून 'विबी: जी राम जी' (विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण) लागू किया जा रहा है ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लगातार 13वाँ और महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां ...

नगरोटा सुरियां की छात्राओं यशिका व दिव्यांशी का काठगढ़ छात्रवृत्ति के लिए चयन

चित्र
  नगरोटा सुरियां की छात्राओं यशिका व दिव्यांशी का काठगढ़ छात्रवृत्ति के लिए चयन  नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सुरिया की छात्राओं यशिका और दिव्यांशी का चयन काठगढ़ छात्रवृति के लिए हुआ है .यशिका ने इस प्रतियोगिता मे जिला भर मे प्रथम स्थान हासिल किया तथा दिव्यांशी ने चौथा स्थान हासिल किया काठगढ़ मंदिर समिति द्वारा इन बच्चियों को राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव मे सम्मानित किया जायेगा . पाठशाला के स्टाफ द्वारा इन बच्चियों को वधाई दी गई . उल्लेखनीय है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगरोटा सुरिया इस क्षेत्र की उत्कृष्ट पाठशाला है यहाँ पर प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है परिणाम स्वरुप कई बच्चे नवोदय विद्यालय परीक्षा तथा अन्य छात्रवृति परीक्षाओं मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैँ पाठशाला के मुख्य शिक्षक राजिंदर कुमार ने कहा कि समाज के सभी लोगों इस पाठशाला मे दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए

चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन

चित्र
  चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित होटल इरावती में आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में शहर की ज्वलंत समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने मुख्य रूप से बच्चों के पार्क की बदहाली और मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए सरकार व प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं। एसोसिएशन ने चौगान नंबर 4 स्थित चिल्ड्रन पार्क की दयनीय स्थिति पर गहरा रोष प्रकट किया। सदस्यों ने कहा कि मिंजर मेले के दौरान हुई व्यावसायिक गतिविधियों के कारण पार्क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पार्क में गड्ढे, उभरे पत्थर और लोहे के टुकड़े बच्चों के लिए हादसों को न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि पार्क में फुल टाइम चौकीदार नियुक्त किया जाए, फव्वारे को दोबारा शुरू किया जाए और पूरे परिसर को व्यापारिक गतिविधियों से मुक्त रखा जाए।स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए वक्...

विधायकों की आवाज़ दबा रही कांग्रेस सरकार, लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला

चित्र
  विधायकों की आवाज़ दबा रही कांग्रेस सरकार, लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला विधायक निधि रोकना जनता के विकास से विश्वासघात : विपिन सिंह परमार पालमपुर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उसके लिए लोकतंत्र, संविधान और जनहित कोई मायने नहीं रखते। निर्वाचित विधायकों की विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि को जानबूझकर रोककर सरकार न केवल जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है, बल्कि प्रदेश की जनता के विकास अधिकारों पर सीधा प्रहार कर रही है। यह कदम प्रशासनिक मजबूरी नहीं, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित तानाशाही सोच का परिणाम है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधायक निधि कोई सरकार की कृपा नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत जनहित के कार्यों के लिए दिया गया अधिकार है। इस निधि के माध्यम से सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामुदायिक भवन और आपदा राहत जैसे छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक विकास कार्य पूरे किए जाते हैं। कांग्रेस सरकार इस निधि को रोककर सीधे-सीधे जनता को दंडित कर रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार दिन-रात आर्थिक संकट का रोना रोती है, वही...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: