सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी की गरिमा भूले
![]() |
एसडीएम की कुर्सी की दोनों आर्म पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता |
नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा/ सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रोटोकॉल को भी भूल गए और प्रशासनिक अधिकारी की गरिमा को भी रौंद डाला। समय था विधायक एवं विधानसभा प्रोटेम अध्यक्ष चन्द्र कुमार का अपने गृह हल्का ज्वाली में वुधवार को आयोजित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कार्यकर्ता समारोह का। हालत यह हो गयी कि दो कार्यकर्ता ज्वाली के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम की कुर्सी की दोनों ओर लगी आर्म पर बैठ गए। इससे अब हालत यह हो गयी कि पहचानो तो उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कौन? यह तस्वीर बुधवार को जवाली में आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान ली गई है। जिसमें एसडीएम जवाली एक कुर्सी पर बैठे हुए थे कि कुर्सी की दोनों आर्म पर कांग्रेसी कार्यकर्ता बैठ गए। कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम की मान-प्रतिष्ठा को भी नजरअंदाज कर गए। यह देखकर हर कोई दंग रह गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो कांग्रेसी यह दर्शा रहे हों कि वे एसडीएम से भी बड़े हो गए हैं। सत्ता के नशे में चूर कार्यकर्ता अब एसडीएम से भी ऊपर हो गए हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा किया जाना कांग्रेस की फजीहत करवा गया। हालांकि एसडीएम ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। यह फोटो चर्चा का विषय बन गई।
कोई टिप्पणी नहीं