सोमवार को घनी धुंध का कहर रहा पंजाब में,17 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

 


सोमवार को घनी धुंध का कहर रहा पंजाब में,17 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप कम नहीं होगा। विभाग ने मंगलवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।विभाग की चेतावनी के मुताबिक इन जिलों में मंगलवार को सुबह व रात को घनी धुंध पड़ेगी व शीत लहर चलेगी। दृश्यता जीरो तक जा सकती है। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक रेड अलर्ट वाले जिलों में लोग सुबह व रात को घनी धुंध में वाहन संभाल कर व धीरे चलाएं, क्योंकि अभी घनी धुंध कुछ दिन और सता सकती है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर